बदायूं: गर्भवती महिला व उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में मंगलवार रात घरेलू कलह में दो जेठ ने मिलकर आठ महीने की गर्भवती महिला और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। रात में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी देहात सिद्धार्थ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं में मंगलवार रात घरेलू कलह में दो जेठ ने मिलकर आठ महीने की गर्भवती महिला और उसकी बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। रात में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और एसपी देहात सिद्धार्थ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। मृतकों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

क्या है मामला ?
बदायूं के थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुरा निवासी कमल सिंह हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी लज्जावती (22) गांव में ही रहती हैं। वह आठ महीने की गर्भवती थी। काम करने में परेशानी होती थी तो लज्जावती ने अपने मायके जिला संभल के थाना बहजोई क्षेत्र के गांव मोहकमपुर से अपनी छोटी बहन मंजू (10) को अपने पास बुला लिया था। मंगलवार की रात लगभग एक बजे महिला के दो जेठ बहोरी और जंडैल नशे में धुत होकर आए। लज्जावती से झगड़ा करने लगे। विवाद बढ़ा तो दोनों जेठ ने कुल्हाड़ी से हमला करके लज्जावती और उसकी बहन मंजू की हत्या कर दी।
सूचना मिलने पर थाना जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची। उच्चाधिकरियों को अवगत कराया गया। रात में ही एसएसपी और एसपी देहात पहुंचे। ग्रामीणों से बात की। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों आरोपी अक्सर शराब के नशे में घर आते हैं और अपनी पत्नियों से झगड़ा करते थे। मामला थाने तक पहुंचा था। जिसके बाद से आरोपियों ने अपनी पत्नियों को और पीटा था। दोनों की पत्नियां अपनी मायके जाकर रहने लगी थीं। बताया जा रहा है कि मंगलवार को भी दोनों शराब के नशे में आए थे। हत्या करने के बाद कुल्हाड़ी लेकर भागते समय कुछ ग्रामीणों ने उन्हें देखा था। घटनास्थल वाले घर को सील कर दिया गया है।

क्या कहना है पुलिस का ?
डॉ. ओपी सिंह (एसएसपी) ने बताया कि थाना जरीफनगर क्षेत्र के गांव शेखूपुरा में महिला और उसकी बहन की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है।

 

ये भी पढ़ें : बदायूं: साड़ी के फंदे से लटका मिला प्रेमी युगल का शव, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार