क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन : वैदिक परंपरा के प्रचार-प्रसार को निकाली शोभायात्रा
अमृत विचार, अयोध्या। त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आए वेदाचार्यों ने वैदिक परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए शोभायात्रा निकाली। कारसेवकपुर स्थित श्रीराम वेद विद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति के मंत्री राधेश्याम मिश्र, सचिव विक्रमा प्रसाद पांडेय व सदस्य देवेंद्र ने मिश्र ने किया। शोभायात्रा का मणिराम …
अमृत विचार, अयोध्या। त्रिदिवसीय क्षेत्रीय वैदिक सम्मेलन में शिरकत करने विभिन्न प्रांतों से आए वेदाचार्यों ने वैदिक परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए शोभायात्रा निकाली। कारसेवकपुर स्थित श्रीराम वेद विद्यालय से शोभायात्रा का शुभारंभ महर्षि वशिष्ठ विद्या समिति के मंत्री राधेश्याम मिश्र, सचिव विक्रमा प्रसाद पांडेय व सदस्य देवेंद्र ने मिश्र ने किया। शोभायात्रा का मणिराम दास छावनी पहुंचने पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विहिप के मीडिया प्रभारी शरद शर्मा ने बताया कि वैदिक परंपरा के प्रचार-प्रसार के लिए निकाली गई शोभायात्र का असर शीघ्र ही समाज की नई पीढ़ी में देखने को मिलेगा। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा रामघाट, तपस्वी छावनी व छोटी छावनी होते हुए पुन: कारसेवकपुरम में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा को श्री राम वेद विद्यालय के शुक्लयजुर्वेद के वेदाचार्य नारद भट्टराई, दुर्गा प्रसाद गौतम के साथ सामवेदाचार्य ऋषभ शर्मा ने सकुशल संपन्न कराया।
यह भी पढ़ें :- सुल्तानपुर : विसर्जन शोभायात्रा के दौरान बवाल व पत्थरबाजी
