सब्जियों का उत्पादन : कृषि विश्वविद्यालय के छात्रों को मिलेगी स्वस्थ थाली
अमृत विचार,कुमारगंज/अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने व नजरों और भी अधिक शार्प बनाने के लिए स्वस्थ थाली परोसने की पहल हुई है। इसके लिए दो छात्रावासों में जैविक खाद का प्रयोग कर सब्जियों का उत्पादन शुरू किया गया है। मंगलवार को छात्र व छात्रावास …
अमृत विचार,कुमारगंज/अयोध्या। आचार्य नरेंद्र देव कृषि व प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के छात्रों को शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाने व नजरों और भी अधिक शार्प बनाने के लिए स्वस्थ थाली परोसने की पहल हुई है।
इसके लिए दो छात्रावासों में जैविक खाद का प्रयोग कर सब्जियों का उत्पादन शुरू किया गया है। मंगलवार को छात्र व छात्रावास अधीक्षक डॉ. नवाज खान, डॉ. शिवप्रताप सिंह व डॉ. केएन सिंह, भिंडी, लौकी, बैंगन, लोभिया, नेनुआ, कद्दू आदि की सब्जियां तोड़ते नजर आए।
कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित सरस्वती व अनोमा छात्रावास में बच्चों को शुद्ध भोजन देने के लिए कुलपति डा. बिजेंद्र सिंह की पहल पर विभिन्न प्रकार के सब्जियों की बुवाई की गई है। डॉ.नवाज खान ने बताया कि सब्जियों की उपज के लिए मात्र जैविक खाद का उपयोग हो रहा है।
उन्होंने बताया कि शरीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए छात्र सुबह के समय आधे घंटे तक शारीरिक परिश्रम भी करते हैं। डॉ. शिवप्रताप सिंह ने बताया की सब्जियों के उत्पादन से बच्चों के भोजन खर्च में भी कमी आएगी और छात्रों को आर्थिक नुकसान नहीं होगा।
डॉ. बिजेंद्र सिंह का कहना है कि सब्जियों का उत्पादन लगभग सभी छात्रावासों में किया जाएगा। इससे जमीन का सही उपयोग होगा साथ ही छात्रों को शुद्ध एवं स्वस्थ थाली भी परोसी जा सकेगी।
यह भी पढ़ें:- रायबरेली: सब्जियों पर आफत बनकर बरसा पानी, किसान हुए तबाह
