पीलीभीत: दूसरे का प्लॉट दिखाकर दंपति ने ठगे 3.20 लाख रुपये, फर्जी मुकदमे में फंसाने की दी धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। दूसरे का प्लॉट दिखाकर एक दंपती ने ग्रामीण से लाखों रुपये ठग लिए। जालसाजी का पता लगने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दे डाली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दोस्तों संग …

पीलीभीत, अमृत विचार। दूसरे का प्लॉट दिखाकर एक दंपती ने ग्रामीण से लाखों रुपये ठग लिए। जालसाजी का पता लगने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो आरोपियों ने गाली गलौज कर धमकी दे डाली। कोर्ट के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी दंपति पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: दोस्तों संग नहाने गया किशोर तालाब में डूबा, मचा कोहराम

न्यूरिया थाना क्षेत्र के मडरिया गांव निवासी संजीव कुमार ने दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने 112.84 वर्गमीटर प्लॉट खरीदने के लिए गजरौला क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर गांव निवासी मनोहर लाल और उसकी पत्नी विद्या देवी से संपर्क किया था। दंपति ने बताया कि उनके पास दो प्लाट हैं। वादी दोनों प्लाट खरीदने के लिए राजी हो गया। एक प्लाट की कीमत 6,57,000 और दूसरे की कीमत 8,81,000 रुपये बताई गई। इसके लिए कई बार में दंपति ने तीन लाख 20 हजार रुपये भी ले लिए।

कुछ दिन बाद पता चला कि आरोपियों ने पीड़ित को जो प्लाट दिखाया था, उसका स्वामी कोई और है। इस पर जब रुपये वापस मांगे गए तो कई दिन तक टरकाया। उसके बाद एक सितंबर को रुपये लौटाने से इनकार कर दिया। दोबारा रुपये मांगने पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकर देकर भगा दिया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। विवेचना में तथ्यों के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत: मौजूदा और पूर्व प्रधान समेत 30 पर बलवा की रिपोर्ट, 11 गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार