ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या कोविड-19 से संक्रमित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंंबई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। लेकिन जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दे कि ये फैन्स और बच्चन परिवार के लिए परेशानी की बात है। पहले उनका एंटिजन …

मुंंबई। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन का कोरोना टेस्ट भी पॉजिटिव आया है। लेकिन जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। आपको बता दे कि ये फैन्स और बच्चन परिवार के लिए परेशानी की बात है।

पहले उनका एंटिजन टेस्ट नेगेटिव आया था लेकिन अब उनका स्वैब टेस्ट पॉजिटिव आया है। हालांकि अभी तक ऐश्वर्या और आराध्या घर पर ही हैं लेकिन संभव है कि उन्हें जल्द ही नानावती हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जाए।

महाराष्ट्र के हेल्थ मिनिस्टर राजेस टोपे ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट किया- ऐश्वर्या राय बच्चन और उनकी बेटी आराध्या बच्चन कोरोना पॉजिटिव हैं। जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। हम दुआ करते हैं कि बच्चन परिवार जल्द से जल्द ठीक हो जाए।

ऐश्वर्या के पति व अभिनेता अभिषेक बच्चन और उनके पिता, बॉलीवुड आइकन अमिताभ बच्चन ने शनिवार शाम ट्वीट कर पुष्टि कर दी थी कि वे कोविड-19 से संक्रमित हैं। दोनों नानावती अस्पताल में भर्ती हैं।

संबंधित समाचार