इब्राहिमपुर उपद्रव : 51 नामजद समेत 150 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बल्दीराय/ सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर इब्राहिमपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव व बवाल मामले में प्रशासन सख्त है। 51 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को सरकारी जमीन पर बना होने के कारण पांच मकानों पर ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा की गई है। …

अमृत विचार, बल्दीराय/ सुल्तानपुर। बल्दीराय थाना क्षेत्र के वलीपुर इब्राहिमपुर में दुर्गा पूजा विसर्जन के दौरान हुए उपद्रव व बवाल मामले में प्रशासन सख्त है। 51 नामजद व कई अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। बुधवार को सरकारी जमीन पर बना होने के कारण पांच मकानों पर ध्वस्तीकरण की नोटिस चस्पा की गई है। इलाके में अब भी पुलिस व पीएसी का पहरा है।

बवाल के दौरान फूंक दिए गए वाहनों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। इसमें एक बोलोरो, एक टाटा सोमो और पांच बाइक शामिल है। इन वाहनों के स्वामियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बवाल मामले में अपनी तरफ से बल्दीराय थाने में 50 नामजद और अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं एक और तहरीर जगदीशपुर गांव निवासी बिजय पांडेय ने दी है। उसमें 32 नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की अर्जी दी गई है। थानाध्यक्ष बल्दीराय अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 25 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अन्य की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गईं है। दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

सरकारी जमीन पर बने पांच मकानों को नोटिस

बल्दीराय तहसील क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में मूर्ति विसर्जन शोभायात्रा के बवाल के बाद सरकारी जमीन पर बनी पांच मकानों पर नोटिस चस्पा की गई है। अख्तर, अजीमुद्दीन, शमशुद्दीन, प्रबंधक जामे मुस्तफा कादरिया स्कूल, श्रीराम यादव के घर नोटिस चस्पा कर दी गई है।

धारा 67 ( 2) उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता 2006 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। जिस की अग्रिम तिथि 14 सितम्बर 2022 को नियत है। नोटिस मिलने के बाद अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। उपजिलाधिकारी बल्दीराय बंदना पांडेय ने बताया कि मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है। जल्द ही सरकारी जमीनों से कब्जा हटवा कर अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

यह भी पढ़ेंं:- कानपुर उपद्रव: हाजी वसी की अपील मंडलायुक्त ने की खारिज, चारों संपत्तियां सील रहेंगी

संबंधित समाचार