मथुरा: जिले में तीन दिन की बारिश ने तोड़ी किसानों की कमर, डीएम ने प्रभावित गांवों का किया दौरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मथुरा, अमृत विचार। तीन दिन तक जिले में हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खरीफ की फसल तो पूरी तरह चौपट हो गई है। सब्जी की फसल भी खराब हो गई है। जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि से प्रभावित गांव राल, जुल्हेंदी तथा भदावल का बुधवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी …

मथुरा, अमृत विचार। तीन दिन तक जिले में हुई बारिश ने किसानों की कमर तोड़कर रख दी है। खरीफ की फसल तो पूरी तरह चौपट हो गई है। सब्जी की फसल भी खराब हो गई है। जिलाधिकारी ने अतिवृष्टि से प्रभावित गांव राल, जुल्हेंदी तथा भदावल का बुधवार को दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी उप जिलाधिकारियों को बारिश से प्रभावित फसल के सर्वे का कार्य दो दिन में पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही राहत एवं पुनर्वास कार्य में तेजी लाने और कंट्रोल रूम को 24×7 क्रियाशील रखने के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

ये भी पढ़ें- मथुरा: खाद्य विभाग की टीम ने पनीर प्लांट पर मारा छापा

इस दौरान जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया कि तीन दिन हुई बारिश से जनजीवन, पशुधन और खेती-किसानी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। कई गांवो में जन-धन हानि हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी प्रभावित जनों की सुरक्षा और भरण-पोषण के आवश्यक प्रबंध करने को प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आमजन को तत्काल मदद पहुंचाने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विभिन्न जलजनित/मच्छर जनित बीमारियों के प्रसार की आशंका होती है, जिसके लिए जिला पंचायत राज, विकास, आपदा एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण अपने-अपने कार्यों को सकुशल पूर्ण कराएं। ऐसे में राहत शिविरों के समीप स्वास्थ्य शिविर संचालित किये जाएं। कृषि फसलों पर पड़े प्रभाव की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गांवों में राजस्व और कृषि विभाग की टीम गहन सर्वेक्षण करते हुए नुकसान का आकलन करें, ताकि किसानों को क्षतिपूर्ति की जा सके।

उन्होंने इस कार्य को शीर्ष प्राथमिकता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पशुधन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश देते हुए कहा कि इन क्षेत्रों में पशुचारे का पर्याप्त प्रबन्ध किया जाए। खरे ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि दो दिन में सर्वे कर कार्ये को पूर्ण कराएं, जिससे शासन को अवगत कराया जा सके और किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।

ये भी पढ़ें- मथुरा: महाकाल लोक का भाजपाइयों ने देखा सीधा प्रसारण, गोमतेश्वर महादेव की उतारी महाआरती

 

संबंधित समाचार