दुर्घटना : मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध को डंपर ने रौंदा, मौत
अमृत विचार, बांदा। मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने हादसे के बाद डंपर चालक का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची …
अमृत विचार, बांदा। मॉर्निंग वाक पर निकले वृद्ध को बेकाबू डंपर ने रौंद दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। लोगों ने हादसे के बाद डंपर चालक का पीछा किया और दौड़ाकर पकड़ने के बाद पुलिस को सौंप दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नरैनी कोतवाली क्षेत्र के राजीव नगर निवासी मूलचंद्र (62) पुत्र रामभरोसे बुधवार की सुबह साइकिल से मार्निंग वाक करने के लिए अतर्रा रोड की तरफ जा रहा था। तभी सामने से मोरंग भरने जा रहे डंपर ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद वाहन समेत चालक मौके से भागने लगा।
दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने पीछा कर डंपर चालक को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के भतीजे कौशल किशोर ने बताया कि मूलचंद्र हथठेला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वह साइकिल से मार्निंग वाक को जा रहा था, तभी डंपर ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोप लगाया कि पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। जबकि डंपर चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें :- सड़क दुर्घटना : डीसीएम में घुसी स्कार्पियो, पिता की मौत, बेटा व पत्नी घायल
