संभल: लंपी की चपेट में आने से दो गांव में नौ गोवंशीय पशुओं की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जुनावई/संभल, अमृत विचार। विधौती फाजलपुर और जुनावई गांव में नौ लावारिश गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने तीन गोवंशीय पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम किया है। शवों का दफना दिया गया है। ये भी पढ़ें- संभल: मृत गोवंशीय पशुओं को खींचकर ले जाने में प्रधान के पति-बेटे समेत तीन पर मुकदमा बुधवार …

जुनावई/संभल, अमृत विचार। विधौती फाजलपुर और जुनावई गांव में नौ लावारिश गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। पशु चिकित्साधिकारी ने तीन गोवंशीय पशुओं के शवों का पोस्टमार्टम किया है। शवों का दफना दिया गया है।

ये भी पढ़ें- संभल: मृत गोवंशीय पशुओं को खींचकर ले जाने में प्रधान के पति-बेटे समेत तीन पर मुकदमा

बुधवार को रजपुरा ब्लॉक के गांव विधौती फाजलपुर में लंपी बीमारी की चपेट में आकर आठ पशु और जुनावई में एक गोवंशीय पशु की मौत हो गई। हालांकि पशु चिकित्साधिकारी ने केवल तीन गोवंशीय पशुओं की मौत होने की बात कही है। तीन पशुओं का पोस्टमार्टम किया गया है। सूचना के बाद एडीओ पंचायत कुलदीप कुमार ने गांव में पहुंचकर मृतक गोवंशीय पशुओं की जानकारी जुटाई। साथ ही जुनावई थाना प्रभारी कुलदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे।

मृत गोवंशीय पशुओं की सूचना स्थानीय चिकित्सक को देकर मौके पर बुलाया गया। मौके पर पहुंचे जुनावई चिकित्सक डॉ. चमन प्रकाश ने एक खंडहर घर में मृत पड़ी गायों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। लंपी की चपेट में आए चार पशुओं का उपचार किया। इस संबंध में डॉ. चमन प्रकाश ने बताया कि दो पशुओं की लंपी की चपेट में आने से मौत हुई है, जबकि एक पशु की सेफ्टी सी से मौत हुई है। बाकी चार लंपी से पीड़ित बीमार पशुओं का उपचार किया है। इसी के साथ अन्य आवारा गोवंशीय को वैक्सीनेशन किया गया है।

ये भी पढ़ें- संभल: हरिबाबा बांध धाम के सेवादार का शव कमरे में फंदे से लटका मिला

संबंधित समाचार