‘थैंक गॉड’ का ट्रेलर रिलीज, विवादों के घेरे में है फिल्म
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है। ये भी पढ़ें:-करवा चौथ पर लड्डू के भइया के लिए तैयार हुईं अंगूरी, मनमोहन तिवारी के इस …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड का नया ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत की मुख्य भूमिका है।
ये भी पढ़ें:-करवा चौथ पर लड्डू के भइया के लिए तैयार हुईं अंगूरी, मनमोहन तिवारी के इस हरकत से खफा हुईं भाभी जी
ट्रेलर की शुरुआत अजय देवगन द्वारा सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ एक गेम खेलने से होती है और सिद्धार्थ द्वारा किए गए कुछ पापों की एक झलक दिखाई जाती है। इस दौरान अजय, सिद्धार्थ को सबक सिखाते भी नजर आए। गौरतलब है कि थैंक गॉड एक फंतासी कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है।
फिल्म थैंक गॉड में अजय देवगन ‘चित्रगुप्त’ के किरदार में नजर आएंगे। टी सीरीज और मारुति इंटरनेशनल द्वारा निर्मित यह फिल्म 25 अक्टूबरको सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।
ये भी पढ़ें:-फिल्म ‘खो गए हम कहां’ के शूटिंग पर भावुक हुईं अनन्या, कही ये बात
