बरेली: हत्या कर युवती का शव झाड़ियों में फेंका, दुष्कर्म की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। कस्बे में अपराधियों के सामने पुलिस पस्त पड़ गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से निकल जाते हैं। रविवार को सेंट मैरी स्कूल के पास एक युवती का शव पुलिस को मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों का अनुमान है कि दुष्कर्म के बाद हत्या …

बरेली/फरीदपुर, अमृत विचार। कस्बे में अपराधियों के सामने पुलिस पस्त पड़ गई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी आसानी से निकल जाते हैं। रविवार को सेंट मैरी स्कूल के पास एक युवती का शव पुलिस को मिला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लोगों का अनुमान है कि दुष्कर्म के बाद हत्या करके शव को फेंका गया है। पहचान छिपाने के लिए शव को तेजाब से जलाने का प्रयास भी आरोपियों ने किया है।

कस्बे में सेंट मैरी स्कूल के पास झाड़ियों में रविवार को राहगीरों ने एक युवती का शव पडा देखा। जानकारी होने पर वहां भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर आसपास के लोगों से शिनाख्त कराने के लिए पूछताछ की, लेकिन कोई भी व्यक्ति उसके बारे में जानकारी नहीं दे सका। हत्या के बाद शव को तेजाब से जलाने का प्रयास किया गया है।

लोगों का कहना है कि युवती की हत्या दुष्कर्म के बाद की गई होगी। बाद में पहचान छिपाने के लिए उसके मुंह पर तेजाब डलाकर जलाने का प्रयास किया गया है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर कस्बे में शव मिलने के बाद तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं। वहीं आधी आबादी में खौफ है।

उधर पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल है कि इससे पहले हो चुकी वारदातों में पुलिस ने कितने मामलों में कार्रवाई की है या कितनों का खुलासा किया है।

पहले भी मिल चुके हैं कई शव
सेंट मैरी स्कूल के पास इससे पहले भी तीन शव पुलिस ने बरामद किए हैं। लोगों का कहना है जितने शव मिले हैं सभी अज्ञात ही थे। पुलिस अब तक एक भी वारदात का खुलासा नहीं कर सकी है। यदि करती तो अब तक एक दो मामले का खुलासा हो सकता था। पोस्टमार्टम कराने के बाद पुलिस शांत होकर बैठ जाती है।

संबंधित समाचार