पीलीभीत: करवा चौथ पर उजड़ा सुहाग, हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। पति की दीघार्यु के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व पर एक हादसे ने महिला का सुहाग उजाड़ दिया। बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के बनबसा रिश्तेदारी में जा रहे दंपति की बाइक को टाटा लोडर ने टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप …

पीलीभीत/ बरखेड़ा, अमृत विचार। पति की दीघार्यु के लिए मनाए जाने वाले करवा चौथ पर्व पर एक हादसे ने महिला का सुहाग उजाड़ दिया। बाइक पर सवार होकर उत्तराखंड के बनबसा रिश्तेदारी में जा रहे दंपति की बाइक को टाटा लोडर ने टक्कर मार दी। जिसमें पति की मौत हो गई और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: सख्ती के बाद भी नहीं रुक सकी लोडर पर सवारियों की आवाजाही

गाय को चारा डालने के लिए निकली एक ग्रामीण महिला भी हादसे का शिकार हुई। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बीसलपुर के ग्राम सिमरा अकबरगंज के निवासी रामकुमार (46) पुत्र प्यारेलाल खेती करते थे। उनके भाई गौरीशंकर उत्तराखंड के बनबसा में रहते हैं। करवा चौथ के दिन गुरुवार सुबह बाइक पर सवार होकर वह पत्नी 40 वर्षीय निर्मला देवी के साथ अपने भाई के घर जाने को रवाना हुए।

बीसलपुर-पीलीभीत मार्ग पर पतरसिया गांव के पास पहुंचते ही बाइक को टाटा लोडर ने टक्कर मार दी। जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पतरसिया गांव की रहने वाली 48 वर्षीय पूनम देवी घर से गाय को चारा डालने के लिए जा रही थी। वह भी इस हादसे की चपेट में आकर घायल हो गई।

कुछ ही देर में मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इसकी सूचना मिलने पर एसओ बरखेड़ा उदयवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी भिजवाया। वहां रामकुमार को डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी और दूसरी महिला को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हादसे के बारे में जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सूचना मिलने पर मृतक के परिजन भी आ गए। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए परिजन से तहरीर मांगी।

यह भी पढ़ें- पीलीभीत: स्वास्थ्य विभाग ने जांच दबाई, पुलिस भूल गई गिरफ्तारी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका