बरेली: पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत, चांद को देख पूजा की सम्पन्न

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आज करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने निराहार व्रत रखा है। पति की लंबी उम्र और मंगल कामना से सुहागिनें निर्जला व्रत रख कर रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत सम्पन्न किया। यह भी पढ़ें- बरेली: इंडियन ऑयल के पोर्टल को हैक कर गैस पेमेंट के लाखों रूपयों का गबन करने वाला …

बरेली, अमृत विचार। आज करवाचौथ पर्व पर महिलाओं ने निराहार व्रत रखा है। पति की लंबी उम्र और मंगल कामना से सुहागिनें निर्जला व्रत रख कर रात में चांद को अर्घ्य देकर व्रत सम्पन्न किया।

यह भी पढ़ें- बरेली: इंडियन ऑयल के पोर्टल को हैक कर गैस पेमेंट के लाखों रूपयों का गबन करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आज शहर में करवा चौथ की रौनक है इस पर्व को लेकर महिलाओं द्वारा एक सप्ताह से पहले ही तैयारी में जुटे हुए थे। गुरुवार को 16 श्रृंगार से सजकर पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अपने पति के लिए दिन भर निर्जला उपवास कर लंबी उम्र की दुआ मांगी। महिलाओं ने सात भाई और एक बहन वाली चर्चित करवा चौथ की कहानी सुनी।

महिलाओं ने अपने पति की लम्बी आयु के लिए भगवान से प्रार्थना की। रात में चांद का दीदार करते हुए पति की आरती उतारी। मान्यता है कि इस व्रत से पति की आयु चांद की तरह लंबी होती है। इस पर्व को लेकर आलम यह रहा कि शहर के मॉडल टाउन हरि मंदिर समेत कई जगह महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा अर्चना की।

पुरुषों ने भी रखा करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ खासतौर पर महिलाओं के लिए माना जाता है लेकिन शहर के बदलते माहौल में यह व्रत पुरुषों द्वारा भी रखा जा रहा है। शहर में यह व्रत अब पुरुष भी रखने लगे हैं। जो अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करने में सिर्फ युवा पीढ़ी ही शामिल नहीं है, बल्कि कई ऐसे पुरुष भी शामिल हैं जो लंबे समय से अपनी पत्नियों की लंबी उम्र के लिए व्रत रखे है।

युवतियों ने रखा अच्छे वर के लिए करवा चौथ का व्रत
करवा चौथ का व्रत रखने में सिर्फ पुरुष ही नहीं बल्कि ऐसी युवतियां जिनकी अभी शादी नहीं हुई है वे भी पीछे नहीं हैं। जिसमें अविवाहित युवतियां अपने आने वाले जीवन में अच्छे वर की कामना के लिए व्रत रखे। यह परंपरा जिलों में प्रचलित है। विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं जबकि युवतियां यह व्रत अच्छा वर पाने के लिए रख रही हैं। इस व्रत के लिए वे भी अच्छी तरह तैयार होती हैं बस फर्क यह रहता है कि वे सुहागन वाले श्रृंगार नहीं करती हैं।

यह भी पढ़ें- बरेली: IAF ‍ने आसमान में दिखाया अपना जलवा, पराक्रम देख लोग बोले ‘जय हिंद की सेना’

संबंधित समाचार