बरेली: दस साल में भी ईनामी बदमाशों को नहीं तलाश पाई एटीएस और क्राइम ब्रांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले के 15 इनामी बदमाश कहां चले गए। वह जिंदा भी हैं या मर गए। वह अपने जिले में हैं भी या किसी दूसरे जिले में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एटीएस तक को इसकी जानकारी नहीं है। थाना पुलिस तो इनको पकड़ने के बारे में कोई प्रयास ही नहीं कर …

बरेली, अमृत विचार। जिले के 15 इनामी बदमाश कहां चले गए। वह जिंदा भी हैं या मर गए। वह अपने जिले में हैं भी या किसी दूसरे जिले में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। एटीएस तक को इसकी जानकारी नहीं है। थाना पुलिस तो इनको पकड़ने के बारे में कोई प्रयास ही नहीं कर रही है। थाने की लिस्ट में उनके नाम सालों से वांटेड की लिस्ट में हैं।

इन अपराधियों पर इनाम बढ़ता जा रहा है। इसके साथ ही यहां के कई बदमाश दूसरे जिलों में भी अलग नाम से वांटेड हैं। उन पर वहां भी इनाम घोषित है। इन बदमाशों ने लूट, डकैती, हत्या जैसी सनसनीखेज वारदातों को अंजाम दिया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने पिछले दिनों 50 हजार के इनामी भूरे पठान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था। उसके पांव में गोली लगी थी। वह डकैती और हत्या के मामले में फरार चल रहा था। इसके बाद से पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को किसी बदमाश के बारे में कोई जानकारी ही नहीं है। इन बदमाशों में कुछ बदमाश दस साल से अधिक समय से फरार हैं।

ये इनामी बदमाश हैं फरार

1. रविंद कुमार, निवासी सराय तल्फी मऊ, वांटेड कोतवाली, इनाम 15 हजार
2. नूरुल हसन, निवासी इस्लामपुर खटीमा, वांटेड कोतवाली, इनाम 15 हजार
3. अनिल, चिड़ियामारन, वांटेड कोतवाली, इनाम 15 हजार
4. मनोज कुमार, निवासी मिलक खानपुर, वांटेड कोतवाली, इनाम 25 हजार
5. सोहराब खां, निवासी बिथरी, वांटेड कोतवाली, इनाम 25 हजार
6. लाडली देवी, निवासी कैंट लाल फाटक, वांटेड कैंट, इनाम 10 हजार
7. सत्य प्रकाश, निवासी सराय तल्फी सीबीगंज, वांटेड सुभाषनगर, इनाम 2500
8. कमर अली, निवासी रामपुर, वांटेड बारादरी, इनाम 25000
9. सुल्तान, निवासी उन्नाव, वांटेड बारादरी, इनाम 10 हजार
10. राजेश, निवासी शाहजहांपुर, वांटेड आंवला, इनाम 10 हजार
11. बाबू जाट, निवासी अलीगंज, वांटेड सिरौली, इनाम 5 हजार
12. ओमकार उर्फ राजू, निवासी आंवला, वांटेड सिरौली, इनाम 20 हजार
13. विपिन जोशी, निवासी पीलीभीत, वांटेड मीरगंज इनाम 15 हजार
14. सतीश, निवासी फर्रुखाबाद, वांटेड भोजीपुरा इनाम 25 हजार
15. अब्दुल मुस्तफा, निवासी बहेड़ी, वांटेड बहेड़ी, इनाम 15 हजार

“बदमाशों की तलाश के लिए अभियान चलाया जाता है। संबंधित थाना भी अपने स्तर से उन पर नजर रखता है। कुछ दिन पहले ही एक 50 हजार का इनामी बदमाश के साथ कई और इनामी बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है।” -शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी

संबंधित समाचार