Earthquake in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती भूकंप से कांप उठी। यह भूकंप आज सुबह 5.28 बजे आया। इस दौरान ज्यादातर लोग लोग घरों में सो रहे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 आंकी गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप …

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती भूकंप से कांप उठी। यह भूकंप आज सुबह 5.28 बजे आया। इस दौरान ज्यादातर लोग लोग घरों में सो रहे थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 आंकी गई है। अभी तक की जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार धरती डोलने की वजह से लोग सहमे जरूर नजर आए। भूकंप की वजह से घरों के सामान हिलते-डोलते दिखाई दिए।

अम्बिकापुर सरगुजा संभाग के कोरिया जिला अंतर्गत छिंदडांड इलाके में गजबन्ध और राक्या के बीच शुक्रवार प्रातः पांच बज कर 28 मिनट 23 सेकेंड पर 4.8 रिक्टर तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। लगभग एक महीने पूर्व भी इसी जगह भूकम्पीय झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग के प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार यह भूकम्प सतह से 10 किमी की गहराई पर केंद्रित था। इसकी भौगोलिक अक्षांशीय स्थिति 23.33° उत्तरी अक्षांश और 82.58° पूर्वी देशांतर थी।

ये भी पढ़ें : Earthquake: ताइवान में 24 घंटे में तीन बार महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, जापान ने जारी किया सुनामी अलर्ट

करीब 20 दिन पहले अंडमान निकोबार द्वीप समूह में भूकंप से धरती कांपी थी। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार कैंपबेल बे के 431 किमी दक्षिण पूर्व में यह भूकंप आया, जिसकी तीव्रता 6.1 आंकी गई थी। अंडमान निकोबार द्वीप समूह में इससे पूर्व भी कुछ दिन पहले भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे।

अंडमान निकोबार में आए भूकंप के एक दिन पहले ही मणिपुर में भूकंप के तेज झटके से धरती कांप उठी थी। मणिपुर के मोइरांग से 100 किलोमीटर दक्षिण पूर्व में शुक्रवार सुबह 10.02 बजे भूकंप के तेज झटके आए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.5 रही। बताया जा रहा है कि इस भूकंप के तेज झटके से लोग सहम गए और घरों से बाहर निकल गए और सड़क पर खड़े हो गए। हालांकि अभी तक की जानकारी के अनुसार किसी के हताहत होने या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। स्थानीय रहवासियों के अनुसार भूकंप के झटके महसूस होने के बीच घरों में रखी कई वस्तुएं हिलने लगीं।

ये भी पढ़ें : जापान में महसूस किए गए भूकंप के मध्यम झटके, रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.9 तीव्रता

संबंधित समाचार