रायबरेली: दुकान का ताला काटकर चोरों ने पार किया साढ़े तीन लाख का माल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। चोरों ने महराजगंज कस्बे के अंदर एक कपड़े की बड़ी दुकान का ताला काट डाला और दुकान के अंदर से साढ़े तीन लाख रुपए कीमत का माल उठा ले गए हैं। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था , जिससे चोरों का सुराग नहीं लग पा रहा है। यह घटना गुरुवार की रात कस्बे …

रायबरेली। चोरों ने महराजगंज कस्बे के अंदर एक कपड़े की बड़ी दुकान का ताला काट डाला और दुकान के अंदर से साढ़े तीन लाख रुपए कीमत का माल उठा ले गए हैं। दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था , जिससे चोरों का सुराग नहीं लग पा रहा है। यह घटना गुरुवार की रात कस्बे के रायबरेली रोड स्थित सौरभ जायसवाल की दुकान में हुई है।

गुरुवार को करवाचौथ होने के कारण दुकान देर रात तक खुली थी। दुकानदार ने बताया कि वह रात करीब दस बजे दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। शुक्रवार की सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला कटा हुआ था। उसे लोहा कटर से काटा गया था। व्यवसाई ने दुकान के अंदर जाकर देखा तो दुकान से कीमती कपड़े और अन्य सामान व करीब 15 हजार रुपए नगद गायब थे। घटना की खबर फैलते ही पूरी बाजार में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया है। दुकानदार ने बताया कि उसकी दुकान से चोर करीब साढ़े तीन लाख रुपए कीमत का माल उठा ले गए है। कोतवाल राजेश कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की वारदात की जानकारी मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: एक साथ तीन घरों में नकब लगाकर दस लाख की चोरी

संबंधित समाचार