अशोक गहलोत के करीबी राजीव अरोड़ा के घर पर आयकर विभाग का छापा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के राजनीतिक संकट ने सोमवार को एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल आयकर विभाग के जांचकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र चौधरी भी शामिल हैं, उनके दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है। …

जयपुर। राजस्थान के राजनीतिक संकट ने सोमवार को एक नया मोड़ ले लिया है। दरअसल आयकर विभाग के जांचकर्ताओं ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की है। इनमें राज्य के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र चौधरी भी शामिल हैं, उनके दफ्तरों की तलाशी ली जा रही है।

इस दौरान जांचकतार्ओं द्वारा बेहिसाब नकदी, आभूषण, संपत्ति के कागजात और लॉकर को जब्त किया गया है। अधिकारियों का कहना है कि जांचकतार्ओं की टीम तलाशी के लिए भीलवाड़ा और झालावाड भी पहुंच चुकी है। कांग्रेस ने अपनी विधायक दल की बैठक को 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। मुख्यमंत्री के आवास पर करीब 74 विधायक पहुंच चुके हैं।

वहीं पार्टी विहिप महेश जोशी ने कहा कि भाजपा “अपने उद्देश्यों को पूरा करने के लिए एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है।”

संबंधित समाचार