गोंडा: भाजपा सांसद बृजभूषण ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, जिला प्रशासन पर भी निकाली भड़ास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले गोंडा के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ आने से पहले समीक्षा बैठक होती थी लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता सबसे ज्यादा दु:ख की बात ये है कि …

गोंडा। अक्सर अपने बयानों से चर्चा में रहने वाले गोंडा के कैसरगंज लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने शुक्रवार को अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ आने से पहले समीक्षा बैठक होती थी लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं होता सबसे ज्यादा दु:ख की बात ये है कि हम अपनी समस्या को लेकर रो भी नहीं सकते।

जिला प्रशासन पर निकाली भड़ास
आपको बता दे कि उत्तर प्रदेश के कई जिले अभी बाढ़ के चपेट में है। कई जिलों में भारी बारिश के कारण लोगों के घर, खेत बाढ़ में डूब गए है। लोग राहत शिविरों में शरण लेने के लिए मजबूर है। इस दौरान सांसद महोदय अपने क्षेत्र में मुआयने पर निकले थे। मीडिया ने जब उनसे प्रशासन के राहत शिविरों को लेकर सवाल किया, तो उन्होंने कहा कि प्रशासन कहा है?

पहले बाढ़ आने से पहले जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ बैठक होती थी। सब लोग मिलकर तैयारी करते थे और लोगों को कम से कम नुकसान होता था। अब तो हम लोग सिर्फ भगवान के भरोसे बैठे है। कब पानी टूटेगा और हम लोगों की समस्याएं कम होंगी। प्रशासन नाम की चीज नही है।

सरकार पर साधा निशाना, बोले- अगर मुंह खोले तो बागी कहलाएंगे
बृजभूषण शरण सिंह ने क्षेत्र की समस्या को लेकर अपनी ही सरकार पर जमकर बरसे कहा कि पहले तो हम लोग बोल भी लेते थे। सरकार से सवाल कर लेते थे। अब तो अगर हम बोलेंगे तो बागी कहलाएंगे। बस चुप रहने में ही भलाई है। सबसे ज्यादा दुःख की बात तो ये है कि अब हम अपने क्षेत्र की समस्या को लेकर किसी के सामने रो भी नहीं सकते।

सरकार के प्रबंधन पर उठाये सवाल
बृजभूषण शरण सिंह ने मीडिया के सामने जिला प्रशासन और सरकार के द्वारा किए जा रहे बाढ़ राहत के प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने क्षेत्र के महिलाओं, बुजुर्गों और जिनको चलने में समस्या है। उन लोगों के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली का प्रबंध किया है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या की रामलीला में भाजपा सांसद निरहुआ निभाएंगे लक्ष्मण का किरदार

संबंधित समाचार