फर्रुखाबाद: बसपा नेता अनुपम दुबे का ब्लॉक प्रमुख भाई गिरफ्तार, जानें मामला
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई और मोहम्मदाबाद के ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बसपा नेता अनुपम इस समय मैनपुरी की जिला जेल में बंद हैं। पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि फतेहगढ़ के कसरट्टा निवासी अमित दुबे को पुलिस ने एटा जिले …
फर्रुखाबाद। बसपा नेता अनुपम दुबे के भाई और मोहम्मदाबाद के ब्लॉक प्रमुख अमित दुबे को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। बसपा नेता अनुपम इस समय मैनपुरी की जिला जेल में बंद हैं। पुलिस कप्तान अशोक कुमार मीणा ने शुक्रवार को बताया कि फतेहगढ़ के कसरट्टा निवासी अमित दुबे को पुलिस ने एटा जिले के टोल प्लॉजा के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिस वाहन में अमित सवार था, उसका कागज भी उसके पास नहीं था। कार को सीज किया गया है।
पुलिस कप्तान ने बताया कि आरोपित रासुका सहित आधा दर्जन संगीन अपराधों में वांछित चल रहा था। अमित मोहम्मदाबाद का ब्लॉक प्रमुख है। उनके भाई अनुपम दुबे पिछले एक साल से मैनपुरी जिला जेल में बंद हैं। इस दौरान अनुपम दुबे की तकरीबन 9 करोड़ की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है।
अनुपम दुबे पर भी रासुका की कार्यवाही की गई थी, जिसके तहत उन्हें एक साल तक जेल में रखने का आदेश दिया गया था। जेल में एक साल बीत जाने के बाद उन्हें रासुका से मुक्त कर दिया गया, अन्य कई मुकदमे बसपा नेता पर लगे होने के कारण उन्हें जेल से रिहा नहीं किया जा सका।
यह भी पढ़ें:-कानपुर: अब बदमाशों की रडार पर बसपा नेता पिंटू का भाई, बोला- हत्या करने आए थे घर, मुकदमा दर्ज
