हॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने जा रहीं मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी, फिल्म ‘द गेस्ट’ से करेंगी डेब्यू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड शार्ट फिल्म ‘द गेस्ट’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म ‘द गेस्ट’ कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहना पा चुकी है। दिशानी ने फिल्ममेकिंग के गुर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताया है। दिशानी चक्रवर्ती ने अभिनेत्री के …

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी चक्रवर्ती हॉलीवुड शार्ट फिल्म ‘द गेस्ट’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म ‘द गेस्ट’ कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में सराहना पा चुकी है। दिशानी ने फिल्ममेकिंग के गुर सीखने के लिए लॉस एंजिल्स में लंबा समय बिताया है।

दिशानी चक्रवर्ती ने अभिनेत्री के रूप में अपना करियर शुरू करने से पहले मुंबई में जेफ गोल्डबर्ग स्टूडियो और फिर न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी में अभिनय और फिल्म निर्माण का प्रशिक्षण लिया है। उन्हें दो विज्ञापनों फिल्मों में भी काम करने का मौका मिल चुका है।

दिशानी चक्रवर्ती ने कहा, “’लॉस एंजिल्स में अपना करियर शुरू करने का अपरंपरागत रास्ता चुनना सबसे आसान यात्रा नहीं रही है। लेकिन मुझे उन कहानियों और किरदारों के लिए इतना जुनून है कि मैं हर बढ़िया किरदार निभाना चाहती हूं। मैं अपने पिता से बहुत कुछ सीख कर बड़ी हुई हूं और मुझे उम्मीद है कि मैं अपने काम के माध्यम से इसे प्रदर्शित कर सकूंगी।”

ये भी पढ़ें:- अमेरिकी मरीन कॉर्प्स के खिलाफ तीन सिखों ने दायर की याचिका, पगड़ी-दाढ़ी के साथ नौसेना में करना चाहते हैं ट्रेनिंग

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म