कार्रवाई : सैनिक पति की हत्या में सजा काट रही शिक्षिका बर्खास्त
अमृत विचार, फर्रुखाबाद। प्रेमी के साथ मिलकर सैनिक पति की हत्या करने में आजीवन कारावास की सजा काट रही शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका को अप्रैल 2022 में सजा सुनाई गई थी। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगुआ नगला पांचालघाट निवासी रमा दिवाकर राजेपुर ब्लाक क्षेत्र …
अमृत विचार, फर्रुखाबाद। प्रेमी के साथ मिलकर सैनिक पति की हत्या करने में आजीवन कारावास की सजा काट रही शिक्षिका को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने बर्खास्त कर दिया है। शिक्षिका को अप्रैल 2022 में सजा सुनाई गई थी।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव भगुआ नगला पांचालघाट निवासी रमा दिवाकर राजेपुर ब्लाक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय पट्टी दारापुर में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है। रमा दिवाकर ने जून 2018 में प्रेमी के साथ मिलकर सैनिक पति दिनेश कुमार की हत्या कर दी थी। सैनिक का शव खेत में अधजला पड़ा हुआ पुलिस को मिला था। दिनेश कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की बटालियन 75 में तैनात था।
छुट्टी लेकर वह घर आया था। पुलिस ने सैनिक की पत्नी रमा दिवाकर और उसके प्रेमी को 2018 से गिरफ्तार कर जेल भेजा था। बीएसए ने शिक्षिका को निलंबित कर दिया था। 19 अप्रैल 2022 को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने शिक्षिका रमा दिवाकर और उसके प्रेमी को आजीवन कारवास की सजा सुनाई थी।
डेढ लाख रुपये जुर्माना किया था। बीएसए लालजी यादव ने बताया कि शिक्षिका को सजा होने की जानकारी मिलने पर बीईओ राजेपुर से जांच कराई गई। रिपोर्ट आने पर डीएम के अनुमोदन के बाद शिक्षिका रमा दिवाकर को बर्खास्त कर दिया है।
यह भी पढ़ें:- खुदकुशी : सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी ने फंदा लगाकर दी जान
