खटीमा: चकरपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति लोहियाहेड लाइन से होगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित चकरपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति बेहतर करने को लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बिजली विभाग ने कस्बे की लाइन को लोहियाहेड से आ रही पचैरिया की 11 हजार केवी लाइन से पुन: जोड़ने के लिए रेलवे लाइन क्रास के लिए क्षतिग्रस्त केबिल को बदलने …

खटीमा, अमृत विचार। क्षेत्र के टनकपुर रोड स्थित चकरपुर कस्बे की बिजली आपूर्ति बेहतर करने को लेकर विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। बिजली विभाग ने कस्बे की लाइन को लोहियाहेड से आ रही पचैरिया की 11 हजार केवी लाइन से पुन: जोड़ने के लिए रेलवे लाइन क्रास के लिए क्षतिग्रस्त केबिल को बदलने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।

प्रस्ताव स्वीकृत होने के बाद रेलवे से अनुमति मिलते ही आपूर्ति की उम्मीद जताई गई है। बता दें कि वर्तमान में खटीमा के कंजाबाग बिजली घर से चकरपुर कस्बे के लिए बिजली आपूर्ति की जाती है। कंजाबाग बिजली घर में पीक ऑवर में लोड अधिक होने व अक्सर लंबी लाइन से फाल्ट की मार से चकरपुर कस्बे की आपूर्ति प्रभावित होते रहती है।

व्यापार मंडल की ओर से निरंतर मांग उठाती रही है। करीब छह माह पहले विभाग ने लोहियाहेड से आ रही पचैरिया 11 केवी लाइन से जोड़ने के लिए रेलवे लाइन में भूमिगत केबिल डाल कर आपूर्ति सुचारू कराई। कुछ दिन आपूर्ति बेहतर रहने के बाद केबिल में खराबी आने से आपूर्ति फिर कंजाबाग बिजली घर में निर्भर हो गई।

इधर, विभागीय जेई पवन उप्रेती ने बताया कि रेलवे लाइन में क्षतिग्रस्त भूमिगत केबिल बदल कर नई केबिल का प्रस्ताव विभाग को भेज दिया है। प्रस्ताव की स्वीकृति के बाद रेलवे से अनुमति मांगी जाएगी। इसके बाद ही लोहियाहेड लाइन से कस्बे की बिजली आपूर्ति सुचारू हो पाएगी। उम्मीद जताई कि जल्द कार्रवाई की संभावना है।

संबंधित समाचार