कुश्ती : जब महिला पहलवान ने पुरुष पहलवान को किया चित

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के बकटा खुर्द गांव में तीन दिवसीय दंगल के समापन दिवस शुक्रवार को दिल्ली की महिला पहलवान वैशाली ने पुरुष पहलवान वैशाली को पटखनी देकर लोगों की तालियां बटोरीं। प्रयागराज के पहलवान आकाश ने अलीगढ़ के समीर को हराकर विजेता का खिताब पाया। दंगल में प्रदेश के अलावा हरियाणा, …

अमृत विचार, चित्रकूट। राजापुर तहसील क्षेत्र के बकटा खुर्द गांव में तीन दिवसीय दंगल के समापन दिवस शुक्रवार को दिल्ली की महिला पहलवान वैशाली ने पुरुष पहलवान वैशाली को पटखनी देकर लोगों की तालियां बटोरीं। प्रयागराज के पहलवान आकाश ने अलीगढ़ के समीर को हराकर विजेता का खिताब पाया।

दंगल में प्रदेश के अलावा हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, आंध्रप्रदेश के पहलवानों ने कुश्ती कला के प्रदर्शन से जमकर लुभाया। मुकाबले में समीर पहलवान अलीगढ़ व सगीर पहलवान बरेली के बीच करीब 45 मिनट तक हुई कुश्ती में समीर ने बाजी मारी। आकाश पहलवान प्रयागराज व टेवा बदल पहलवान राजस्थान के बीच रोमांचक मुकाबले में आकाश जीते।

फाइनल मुकाबले में आकाश ने समीर को चित कर दिया। विजेता और उप विजेता को श्री जय भैरव सेवा समिति के अध्यक्ष आनंद सिंह निषाद ने ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर बकटा प्रधान शिवदयाल निषाद, राजाराम निषाद, महेश पांडेय, अमित शुक्ला, रामबाबू यादव, रामराज, रोहित सिंह निषाद आदि मौजूद रहे।

 

 

चैम्पियनशिप में यूपी से 30 खिलाड़ियों का हुआ चयन

संबंधित समाचार