बरेली: दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सैंथल के ग्राम मानपुर के दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की ख़बर सुनकर माँ बदहवास हो गई। 13 वर्षीय राममोहन पुत्र मंगलसेन कक्षा सात का छात्र, 22 वर्षीय दिनेश पुत्र सोमपाल कक्षा 10वीं का छात्र था। राममोहन तीन भाई थे जबकि दिनेश दो …

बरेली, अमृत विचार। सैंथल के ग्राम मानपुर के दो छात्रों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत की ख़बर सुनकर माँ बदहवास हो गई। 13 वर्षीय राममोहन पुत्र मंगलसेन कक्षा सात का छात्र, 22 वर्षीय दिनेश पुत्र सोमपाल कक्षा 10वीं का छात्र था। राममोहन तीन भाई थे जबकि दिनेश दो बहनों का इकलौता भाई था।

सोमवार को राममोहन और दिनेश घास काटने के लिए सुबह घर से निकले उनका खेत नकटिया नदी के दूसरी ओर है दोनों नदी को पार करने लगे लेकिन वह नदी के बहाव को काट न सके और देखते ही देखते डूब गए।

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तीन घंटों की बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया, मगर तब तक काफी देर हो चुकी थी। बाहर निकालने से पहले ही वह दम तोड़ चुके थे। ग्राम वासियों के द्वारा 108 एम्बुलेंस को बुलाया गया। जो नवाबगंज सरकारी अस्पताल लेकर पहुची, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

घटना के तीन घंटे बाद थाना भोजीपुरा पुलिस पहुंची। जंहा खानापूर्ति करके चली गई। सोमपाल का दिनेश इकलौता बेटा था। उसकी मौत से उनके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं इस घटना की खबर के बाद ग्रामवासी भी काफी आहत हुए हैं।

संबंधित समाचार