अंबेडकरनगर: बाढ़ पीड़ितों के लिए डीएम के बिगड़े बोल, कहा- सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। यूपी में बाढ़ से हालात बेहद ख़राब हैं। खुद सीएम योगी रोजाना कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। जहां वो बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद का ऐलान भी कर रहे हैं। इस सबके बीच अंबेडकरनगर के डीएम का एक बेतुका बयान सामने आया है। जिससे लोगों में खासी नाराजगी है। …

अंबेडकरनगर, अमृत विचार। यूपी में बाढ़ से हालात बेहद ख़राब हैं। खुद सीएम योगी रोजाना कई जिलों का दौरा कर रहे हैं। जहां वो बाढ़ पीड़ितों की हर संभव मदद का ऐलान भी कर रहे हैं। इस सबके बीच अंबेडकरनगर के डीएम का एक बेतुका बयान सामने आया है। जिससे लोगों में खासी नाराजगी है।

अंबेडकरनगर जिला घाघरा नदी में उफान के कारण भीषण बाढ़ की चपेट में है। आपदा के बीच जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बाढ़ पीड़ित लोगों से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि सरकार जोमैटो सर्विस नहीं चला रही जो घर-घर खाना पहुंचाएगी। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसकी कड़ी आलोचना की जा रही है।

वायरल वीडियो में जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन बाढ़ चौकी के पास ग्रामीणों से कहते नजर आ रहे हैं, ‘बाढ़ चौकियों पर रुकने की व्यवस्था है, क्लोरीन टेबलेट दे देंगे, किसी को कोई समस्या नहीं आएगी। कोई बीमार होगा तो डॉक्टर आकर देख लेगा। इसलिए बाढ़ चौकी स्थापित होती है। बाढ़ चौकी का क्या परपज (उद्देश्य) है…अगर आप लोग घर पर रहेंगे तो क्या हम लोग घर पर पहुंचवाएंगे खाना , जोमैटो सर्विस थोड़ी चला रहे हैं हम लोग, जोमैटो थोड़ी न चला रही है सरकार.’

ये भी पढ़ें-काशीपुर: महल सिंह के हत्यारों को पकड़ने को पुलिस की छह टीमें दे रहीं दबिश

संबंधित समाचार