हल्द्वानी: एनएचएम कर्मियों ने 18 से दी कार्यबहिष्कार की चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। सात माह से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मचारियों ने 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने मिशन निदेशक को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। मुख्य …

हल्द्वानी, अमृत विचार। सात माह से वेतन न मिलने से नाराज एनएचएम कर्मचारियों ने 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार की चेतावनी दी है। उन्होंने मिशन निदेशक को तीन दिन का अल्टीमेटम देते हुए जल्द वेतन भुगतान की मांग की है। कहा कि वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. भागीरथी जोशी के माध्यम से मिशन निदेशक को भेजे ज्ञापन में कर्मचारियों ने कहा कि एनएचएम के समस्त कार्मिक (डीएचएस एवं टी एंड एम) को सितंबर 2022 माह से मानदेय नहीं मिला है। जबकि एनएचएम के कार्मिकों का इस वित्तीय वर्ष का अनुबंध विस्तारीकरण (अप्रैल) सात माह बीत जाने के बाद भी उनतक नहीं पहुंचा पाया है।

इससे कर्मचारियों में भारी रोष है। कहा कि एक ओर जहां सरकार सभी राजकीय एवं निगम कार्मिकों को दीपावली पर बोनस एवं डीए में बढ़ोत्तरी का तोहफा दे रही है, वहीं एनएचएम कार्मिकों को माह सितंबर का भी मानदेय नहीं दिया गया है। मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर एनएचएम कर्मियों को 10 हजार रुपये की धनराशि प्रदान करने की घोषणा की थी, जो अभी तक नहीं दी गई है।

उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से माह सितंबर व अक्टूबर का मानदेव तथा वार्षिक वृद्धि दीपावली से पूर्व देने की मांग की। कहा कि यदि 17 अक्टूबर तक मांग का समाधान नहीं हुआ तो समस्त कार्मिक 18 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्यबहिष्कार पर चले जायेंगे। ज्ञापन देने वालों में एनएचएम संविदा कर्मचारी संगठन अध्यक्ष सरयूनन्दन जोशी, मेघना परवाल, बसन्त गोस्वामी, प्रताप सिंह बिष्ट, कुलविंदर सिंह, प्रमोद भट्ट आदि शामिल रहे।

संबंधित समाचार