रामपुर: झोलाछाप के प्रेमजाल में फंसी महिला फंदे पर झूली, मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मसवासी/रामपुर। झोलाछाप के प्रेम जाल में फंसी एक महिला ने अपने मकान के कुंदे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने झोलाछाप के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया …

अमृत विचार, मसवासी/रामपुर। झोलाछाप के प्रेम जाल में फंसी एक महिला ने अपने मकान के कुंदे में फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पति ने झोलाछाप के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए उकसाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है आरोपी फरार बताया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- प्रदेश स्तरीय वॉलीबॉल में खेलीं रामपुर की खिलाड़ी, मेडल पहनाकर किया सम्मानित

घटना भूबरा मुस्तहकम के गांव सीता रामपुर की है। इसी गांव निवासी राजकुमार गांव में ही प्रैक्टिस करता था उसकी दुकान के सामने राजेश का घर है राजेश पेशे से किसान हैं। शुक्रवार को राजेश मेंथा की जड़ में स्प्रे करने गया था। लड़का और लड़की दोनों स्कूल पहुंच गए थे इसी दौरान मौका पाकर राजेश की 35 वर्षीय पत्नी सुमन मकान के कुंदे में फांसी पर लटक गई।

पति कुछ घंटे बाद जब घर लौटा तो उसने देखा की पत्नी फांसी के फंदे पर झूल रही है। उसने आसपास के लोगों को घटना से अवगत कराया। किसी तरह शव को नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है गई।

पति का आरोप है की झोलाछाप उसे प्रेम जाल में फंसाने के बाद अक्सर दबाव बनाता था। उसे मानसिक तौर पर परेशान करता रहता था। जिससे आहत होकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पति राजेश कुमार की तहरीर पर झोलाछाप राजकुमार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

दो माह पूर्व झोलाछाप के खिलाफ दर्ज कराया था बलात्कार का मुकदमा
चौकी क्षेत्र के सीतारामपुर गांव में झोलाछाप के शोषण का शिकार बनी महिला ने दो माह पूर्व बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था। जिसे गांव के कुछ लोगों ने पंचायत में दबाव देकर मुकदमे का निपटारा करा दिया था। इससे महिला काफी आहत थी। पति भी उस पर शंका की निगाह रखता था। दो माह पूर्व झोलाछाप राजकुमार ने महिला को जंगल में दबोच लिया था। उसके साथ बलात्कार किया था।

पति राजेश कुमार ने झोलाछाप के खिलाफ बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया था,लेकिन गांव के कुछ लोगों ने पंचायत ठान दी। मामले का निपटारा करा दिया जिससे डॉक्टर जेल जाने से बच गया और उसकी हौसला अफजाई हो गई। उसने महिला पर छींटाकशी जारी रखी । बताते हैं कि पंचायत में गांव से बाहर प्रैक्टिस करने की हिदायत दी थी,लेकिन चिकित्सक लगातार उसके घर के सामने अपने क्लीनिक को खोलता और बैठ जाता।

आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई स्थानों पर दबिश दी गई है। लेकिन आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है— श्रीपाल सिंह चौकी इंचार्ज मसवासी

यह भी पढ़ें- जन्म प्रमाण पत्र मामले ललितपुर से रामपुर कोर्ट पहुंचे अग्निशमन अधिकारी, जानें क्या है पूरा मामला?

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव