अयोध्या: चौपाल लगाकर सांसद ने सुनी समस्या, निवारण के दिए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूराबाजार, अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के निर्देश दिए। विकासखंड पूराबाजार के मोहतशिमपुर, रसूलाबाद मुमताजाबाद, गढ़वा, दहलवा में शुक्रवार की शाम आयोजित चौपालों में जनता से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही अधिकारियों से फोन …

पूराबाजार, अयोध्या। सांसद लल्लू सिंह ने क्षेत्र के कई गांवों में चौपाल लगाकर जनता की समस्याओं को सुना और उसके निराकरण के निर्देश दिए। विकासखंड पूराबाजार के मोहतशिमपुर, रसूलाबाद मुमताजाबाद, गढ़वा, दहलवा में शुक्रवार की शाम आयोजित चौपालों में जनता से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सुना तथा मौके पर ही अधिकारियों से फोन करके समस्याओं के निराकरण का निर्देश दिया।

मोहतसिमपुर में पूराकलंदर बिल्हारघाट रोड पर जलभराव की समस्या को गांव के सुरेश सिंह ने बताया तो सांसद ने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से फोन पर वार्ता करके जलभराव की समस्या त्वरित निराकरण का निर्देश दिया। इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष शिव नारायण तिवारी, मंडल प्रभारी दिनेश कुमार मिश्रा, शक्ति केंद्र प्रमुख शोभाराम वर्मा, आनंद सिंह पिंटू , रामसुख वर्मा,अविनाश सिंह, मुन्ना लाल दुबे, रामजीत निषाद प्रधान, योगेश कुमार मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:-गोंडा: भाजपा सांसद बृजभूषण ने अपनी ही सरकार पर साधा निशाना, जिला प्रशासन पर भी निकाली भड़ास

संबंधित समाचार