‘दुनिया का सबसे खतरनाक देश है पाकिस्तान’, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने दिया बड़ा बयान
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में जो बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। बाइडेन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु …
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पाकिस्तान को दुनिया का सबसे खतरनाक देश बताया है। डेमोक्रेटिक कांग्रेस की अभियान समिति के स्वागत समारोह में जो बाइडेन ने कहा कि मुझे लगता है कि पाकिस्तान शायद दुनिया के सबसे खतरनाक देशों में से एक है। बाइडेन ने यह भी कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार तो हैं, लेकिन बिखराव है। खास बात ये कि पाकिस्तान के जिन एफ-16 विमानों को उन्नत बनाने के लिए अमेरिका मदद दे रहा है, वे परमाणु बम गिराने में सक्षम हैं। बाइडेन के बयान पर पाकिस्तानी भड़क गए हैं और खासकर इमरान खान समर्थक इस पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
बाइडेन ने कहा, ‘आज दुनिया पूरी तरह अलग है। क्या आप में से किसी ने कभी सोचा था कि क्यूबा मिसाइल संकट के बाद से एक रूसी नेता होगा, जो परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी देगा। क्या किसी ने सोचा था कि हम ऐसी स्थिति में होंगे जहां चीन रूस, भारत और पाकिस्तान के सापेक्ष अपनी भूमिका जानने की कोशिश कर रहा है।’ उन्होंने कहा कि मैंने शी जिनपिंग के साथ दुनिया में किसी भी अन्य व्यक्ति (राष्ट्राध्यक्ष) की तुलना में अधिक समय बिताया है।
He was speaking at Democratic Congressional Campaign Committee Reception
— Sidhant Sibal (@sidhant) October 15, 2022
आपको बता दें कि पिछले महीने ही आठ सितंबर को बाइडेन प्रशासन ने ट्रंप प्रशासन के फैसले को पलटते हुए पाकिस्तान को एफ-16 फाइटर जेट के लिए 45 करोड़ डॉलर (3,651 करोड़ रुपये) के उपकरणों की खरीद को मंजूरी दी थी। इस फैसले को भारत के लिए झटका माना गया। ट्रंप प्रशासन ने पाकिस्तान की सैन्य सहायता उसके द्वारा अफगानिस्तान के तालिबान अतिवादियों और हक्कानी नेटवर्क को संरक्षण और सहायता देने के कारण रोक दी थी। पाकिस्तान को सैन्य सहायता देने पर भारत ने कड़ी आपत्ति जताई थी।
‘दोनों देश साझेदार हैं’
इससे पहले अमेरिका ने भारत और पाकिस्तन को लेकर बड़ा बयान दिया था। व्हाइट हाउस के अधिकारियों ने कहा था कि अमेरिका, भारत और पाकिस्तान दोनों देशों से अपने संबंधों को एक नजरिये से नहीं देखता, दोनों अलग-अलग तरह से अमेरिका के साझेदार हैं।
ये भी पढ़ें : कब ब्रिटेन से भारत वापस आएगा कोहिनूर? केंद्र सरकार ने दिया ये जवाब
