प्रतापगढ़: तालाब में नहाने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। कुण्डा थाना क्षेत्र के फरेदू पुर मोहल्ले के तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दरअसल,  तीन बच्चे और एक युवक मोहल्ले के तालाब में तालाब में नहाने पहुंचे थ‍े, इस दौरान चारों डूबने लगे। शोर सुनकर पहूंचे आसपास के लोगों ने सभी को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां …

प्रतापगढ़। कुण्डा थाना क्षेत्र के फरेदू पुर मोहल्ले के तालाब में नहाने गये दो बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दरअसल,  तीन बच्चे और एक युवक मोहल्ले के तालाब में तालाब में नहाने पहुंचे थ‍े, इस दौरान चारों डूबने लगे। शोर सुनकर पहूंचे आसपास के लोगों ने सभी को तालाब से निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मो. कासिम (10) पुत्र मो. जलील और मो. शमीम (18) पुत्र मो. नसीम को मृत घोषित किया।

वहीं सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उधर, बच्चों की मौत की सूचना मिलते की उनके परिवार में कोहराम मच गया।

संबंधित समाचार