शाहजहांपुर: नहर में उतराता मिला किशोरी का शव, पुलिस ने की शिनाख्त
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना बंडा क्षेत्र में शारदा नहर के नवीनगरपुल के पास 16 वर्षीय किशोरी का सड़ा गला शव दिखाई दिया। शव की शिनाख्त लक्ष्मणपुर गोटिया निवासी मोहनलाल ने अपनी बेटी कमला देवी का शव होने की पुष्टि की। मोहन ने बताया कि बेटी चेचक की बीमारी की वजह से सात अक्टूबर को मौत …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना बंडा क्षेत्र में शारदा नहर के नवीनगरपुल के पास 16 वर्षीय किशोरी का सड़ा गला शव दिखाई दिया। शव की शिनाख्त लक्ष्मणपुर गोटिया निवासी मोहनलाल ने अपनी बेटी कमला देवी का शव होने की पुष्टि की। मोहन ने बताया कि बेटी चेचक की बीमारी की वजह से सात अक्टूबर को मौत हो गई थी। चेचक की बीमारी में शव को जलाया नहीं जाता है, ऐसे में शारदा नहर में प्रवाह कर दिया था। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि बीमारी के कारण एक बच्ची की मौत हो गई थी। परिवार ने शव शारदा नहर में प्रवाह कर दिया था। शव को परिवार के सुपुर्द कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में चांदनी के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप
