शाहजहांपुर: इलेक्ट्रानिक पंखे ले जा रहा ट्रक पुलिया से 50 फुट नीचे नाले में गिरा
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना जलालाबाद क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर हरिद्वार से कानपुर ले जा रहे इलेक्ट्रॉनिक पंखे से लदा ट्रक रोडवेज बस को बचाने की कोशिश में बझेड़ा पुलिया से 50 फुट नीचे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक-क्लीनर बाल-बाल बच गए। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नहर में उतराता मिला किशोरी का …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। थाना जलालाबाद क्षेत्र में फर्रुखाबाद रोड पर हरिद्वार से कानपुर ले जा रहे इलेक्ट्रॉनिक पंखे से लदा ट्रक रोडवेज बस को बचाने की कोशिश में बझेड़ा पुलिया से 50 फुट नीचे नाले में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक-क्लीनर बाल-बाल बच गए।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: नहर में उतराता मिला किशोरी का शव, पुलिस ने की शिनाख्त
शनिवार की सुबह करीब छह बजे हरिद्वार से इलेक्ट्रॉनिक पंखे लादकर कानपुर ले जा रहा ट्रक उस समय बझेड़ा पुड़िया को तोड़ते हुए नीचे 50 फुट गहरे नाले में जा गिरा, जब सामने से आ रही रोडवेज बस ने कट मार दिया।
ट्रक चालक अमित ने बताया गया कि फर्रुखाबाद रोड पर जलालाबाद बझेड़ा पुलिया पर सामने से तेज गति में आ रही रोडवेज बस ने कट मार दिया, जिसे बचाने के चक्कर में ट्रक पुलिया की दीवार तोड़ते हुए 50 फुट गहराई में जा गिरा। राहगीरों ने किसी तरह चालक और क्लीनर अभिषेक को सकुशल बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: संदिग्ध परिस्थितियों में चांदनी के पेड़ से लटकती मिली युवक की लाश, मचा हड़कंप
