Viral Video: अब एटीएम से भी मिलेगी इडली, मार्केट में आई ये नई मशीन, देखें वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आप सभी लोग एटीएम से पैसे निकालते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एटीएम से पैसों के अलावा इडली भी निकल सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एटीएम से इडली निकल रहा है। सोशल मीडिया पर यह …

आप सभी लोग एटीएम से पैसे निकालते होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एटीएम से पैसों के अलावा इडली भी निकल सकती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक एटीएम से इडली निकल रहा है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो बहुत ही तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, बेंगलुरु में एक स्टार्टअप ने इडली बॉट या इडली एटीएम शुरू किया है।

ये भी पढ़ें- तस्वीर देखते ही हो गए ना दंग!, ये है दोमुंहा सांप, कीमत 250000000 रुपए, कोर्ट में हुई पेशी

बता दें इस सुविधा के साथ बेंगलुरु में रहने वाले लोग दिन-रात 24 घंटे ताजा इडली का मजा ले सकेंगे। इस वीडियो को देखने के बाद फूड लवर्स बहुत ही ज्यादा खुश हो रहे हैं। दरअसल इडली दक्षिण भारत में मिलने वाला एक लोकप्रिय भोजन है। दक्षिण भारत के अलावा देश के सभी हिस्सों में इडली बहुत ही शान से खाया जाता है।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि कैसे इंस्टैंट इडली बन रही है। अब किसी को बासी इडली खाने की ज़रूरत नहीं है। ताजा इटली एटीएम से निकालिए और खाईए। बता दें इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म @padhucfp ने शेयर किया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट को 4 लाख से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं वायरल हो रहे इस पोस्ट को तकरीबन हज़ारों लाइक्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें- बारिश में इस बच्चे की मौज-मस्ती ने लूटा बूढ़ों का भी दिल, देखें ये Video

 

 

संबंधित समाचार