अयोध्या: कोरोना ने लोगों को हाथ धोने की अहमियत सिखाई – सीएमओ
अमृत विचार, अयोध्या। शनिवार को यहां ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाया गया। सीएमओ कार्यालय समेत सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमओ डा. अजय राजा ने कहा कि कोरोना ने हर किसी को हाथों की पूर्ण स्वच्छता की अहमियत अच्छी तरह से समझा दी है। हाथों को स्वच्छ रखकर कोरोना ही नहीं बल्कि …
अमृत विचार, अयोध्या। शनिवार को यहां ग्लोबल हैंड वाशिंग डे मनाया गया। सीएमओ कार्यालय समेत सभी सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। सीएमओ डा. अजय राजा ने कहा कि कोरोना ने हर किसी को हाथों की पूर्ण स्वच्छता की अहमियत अच्छी तरह से समझा दी है।
हाथों को स्वच्छ रखकर कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य तरह की संक्रामक बीमारियों से बचा जा सकता है, क्योंकि हाथों के जरिये मुंह व नाक के रास्ते कई बीमारियां शरीर के अन्दर प्रवेश कर जाती हैं।
उन्होंने ने कहा कि हाथ धुलने की आदत आपको कई बीमारियों से बचा सकती है। हमारे हाथों में अनदेखी गंदगी होती है। जब भी हम किसी वस्तु को छूते हैं या किसी वस्तु के संपर्क में आते हैं तो वह गंदगी हाथों में छुप जाती है। इसलिए बिना हाथ धोए खाद्य एवं पेय पदार्थ के सेवन से शरीर के अंदर कई बीमारियां जन्म ले लेती है।
इस अवसर पर सीएचसी पीएचसी पर कर्मियों ने साबुन व पानी से हाथों की सही तरीके से सफाई के छह प्रमुख चरण बताए। पहले सीधा हाथ धुलें, फिर उलटा हाथ धुलें, मुठ्ठी को रगड़-रगड़कर, अंगूठे को धुलें, नाखूनों को और कलाई को अच्छी तरह से धुलें।
विशेषज्ञों ने बताया कि इस विधि से हाथों की सफाई की आदत बच्चों में बचपन से ही डालनी चाहिए और उसकी अहमियत भी समझानी चाहिए। इस मौके पर विभागीय अधिकारी व अन्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें… अयोध्या: दत्तोपंत के बताए आदर्शों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि : रवि
