हमीरपुर: निर्दोषों के खिलाफ लगे मुकदमे वापस लेने लिये सपाइयों ने सौंपा ज्ञापन
हमीरपुर। बारह रबीउल अव्वल पर निकाले गए जुलूस में प्रतिबंधित पटाखे दागने के मामले में दर्ज 47 नामजद सहित लगभग आधा सैकड़ा अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था, जिनमें से पुलिस ने अधिकतर ऐसे लोगों को नामित किया है जो जुलूस में नहीं थे।इन पर मुकदमा दर्ज करने से सपाइयों में नाराजगी है। तहसील …
हमीरपुर। बारह रबीउल अव्वल पर निकाले गए जुलूस में प्रतिबंधित पटाखे दागने के मामले में दर्ज 47 नामजद सहित लगभग आधा सैकड़ा अज्ञात लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था, जिनमें से पुलिस ने अधिकतर ऐसे लोगों को नामित किया है जो जुलूस में नहीं थे।इन पर मुकदमा दर्ज करने से सपाइयों में नाराजगी है। तहसील दिवस में ज्ञापन देकर निर्दोषों को मुकदमे से हटाने की मांग की है।
मौदहा में तहसील सभागार में अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगा) राजेश यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस मनाया गया। इस मौके पर सपा जिला उपाध्यक्ष जावेद अहमद मेजर के साथ सपाइयों ने ज्ञापन देकर मांग की है कि बारह रबीउल अव्वल पर निकाले गए जुलूस में कुछ युवकों ने रोक के बावजूद प्रतिबंधित पटाखे दागे थे, जिसमें एक दर्जन से अधिक लोगों को चोंटे आईं थीं। पुलिस ने 47 को नामजद और 50 अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
सपा नेताओं ने मांग की है कि मुकदमे में ऐसे लोगों को भी नामित किया गया है जो या तो जुलूस में नहीं थे और यदि थे भी तो उनका पटाखे बाजी से कोई लेना देना नही है। एडीएम ने सीओ को मामले की जांच के आदेश दिए हैं। इस दौरान ओमप्रकाश सोनकर, मो शाहिद, फिरोज खान, प्रभात यादव, जाहिद मसूद, गरीबा, जव्वाद अली, मन्नू, नसीम उल्ला खान, नूर मोहम्मद सहित अन्य सपाई मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-हमीरपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर मजदूर की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
