देहरादून: शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई के घर में दिनदहाड़े लूटपाट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। उत्‍तराखंड में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है यहां शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के डोईवाला स्थित घर पर दिनदहाड़े लूटपाट की सनसनीखेज वारदात हुई है। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे …

देहरादून, अमृत विचार। उत्‍तराखंड में डकैती की बड़ी घटना सामने आई है यहां शहरी विकास मंत्री प्रेम चन्द अग्रवाल के चचेरे भाई शीशपाल अग्रवाल पुत्र स्व पूर्ण चंद के डोईवाला स्थित घर पर दिनदहाड़े लूटपाट की सनसनीखेज वारदात हुई है। उनका प्रॉपर्टी डीलिंग का व्यवसाय है। एक घंटे तक लुटेरे घर में लूटपाट करते रहे और किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।

इस दौरान आरोपित घर पर रखे सारे गहने और नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की पड़ताल में जुट गई है। साक्ष्‍यों की तलाश की जा रही है। डोईवाला चौक में इनकी जनरल स्टोर की दुकान भी है। लूटपाट में छह लोग शामिल थे। लगभग 1 करोड़ की डकैती होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक डकैतों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे शीशपाल अग्रवाल के घर में कॉल बेल बजाई घर पर शीशपाल अग्रवाल की पत्नी ममता के अलावा दो नौकरानी उपस्थित थीं। परिजनों को बातों में लगाकर डकैत पहले आराम से घर में दाखिल हुए उसके बाद डकैतों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला को बंधक बना दिया और पूरे घर को खंगाल डाला। घर के अंदर से उन्होंने बड़ी मात्रा में नकदी और गहने लूटे और वहां से चलते बने।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का मानना है कि बदमाशों को शीशपाल अग्रवाल के घर की सभी मूवमेंट की पूर्व से जानकारी थी। जिसमें उन्हें शीशपाल अग्रवाल के दोपहर में किस समय वह घर पर खाना खाने आते हैं और घर पर कौन-कौन मौजूद रहता है यह भी पता था।

 

बदमाशों ने घर के अंदर लगभग एक घंटे तक अलमारी, लॉकर, डबल बेड के बॉक्स इत्यादि तमाम जगहों से नगदी और ज्वैलरी अपने कब्जे में ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर अपनी जांच पड़ताल भी शुरू कर दी है। एसएसपी समेत तमाम आला अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

संबंधित समाचार