अलीगढ़ पहुंचे सीएम योगी, राजा महेंद्र प्रताप विवि में अधिकारियों के साथ की बैठक
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ पहुंच गए हैं। इस दौरान सीएम ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान वे विश्वविद्यालय में अब तक के निर्माण से नाखुश दिखे। जिला स्तरीय कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की बैठक भी यहीं प्रस्तावित है। विवि में …
अलीगढ़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर अलीगढ़ पहुंच गए हैं। इस दौरान सीएम ने राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय पहुंचकर अधिकारियों के साथ बैठक की और इस दौरान वे विश्वविद्यालय में अब तक के निर्माण से नाखुश दिखे। जिला स्तरीय कानून व्यवस्था व विकास कार्यों की बैठक भी यहीं प्रस्तावित है।
विवि में बैठक के बाद सीएम कमिश्नरी के लिए रवाना हो गए। जहां जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ मीटिंग की। पहले दिन स्मार्ट सिटी योजना के तहत नवनिर्मित हैबिटेट सेंटर समेत 64 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कर 466 करोड़ की सौगात देंगे।
इसमें 367.49 करोड की 58 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। इसके अलावा 78.78 करोड की 6 परियोजनाओं का शिलान्यास होगा। मुख्यमंत्री का रूट प्लान बदला। अब लोधा से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री अलीगढ़ आएंगे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: कौशल विकास मिशन के लक्ष्य को पूरा करने की तैयारी में योगी सरकार
