रामपुर : आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में 21 को आ सकता फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। भड़काऊ भाषण मामले में शनिवार को अभियोजन की बहस पूरी हो गई। अब इस मामले में 21 अक्टूबर को फैसला आ सकता है। हालांकि चार दिन के बीच में बचाव पक्ष के अधिवक्ता बयान दर्ज करा सकते है।आरोप पहले ही तय हो चुके है। आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव …

रामपुर, अमृत विचार। भड़काऊ भाषण मामले में शनिवार को अभियोजन की बहस पूरी हो गई। अब इस मामले में 21 अक्टूबर को फैसला आ सकता है। हालांकि चार दिन के बीच में बचाव पक्ष के अधिवक्ता बयान दर्ज करा सकते है।आरोप पहले ही तय हो चुके है।

आजम खां के खिलाफ 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान मिलक कोतवाली क्षेत्र के खातानगरिया गांव में जनसभा को संबोधित किया था। आरोप है कि उन्होंने भड़काऊ भाषण दिया था जिससे दो वर्गों में नफरत फैल सकती थी। जिसका वीडियो वायरल हुआ था। अभियोजन की ओर से इस मुकदमे में वादी मुकदमा सहित पांच गवाहों के बयान दर्ज कराए गए हैं। आजम खां इस मुकदमे में जमानत पर हैं।

सात अक्तूबर को अदालत में आजम खां के पक्ष में चार गवाहों के बयान दर्ज कराए गए थे। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान साक्ष्य पेश करने थे लेकिन उनकी ओर से कोर्ट में अपने बचाव में साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किए गए थे। बुधवार बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने तारीख बढ़ाने का समय मांगा,लेकिन प्रार्थना पत्र को खारिज करते हुए बचाव पक्ष का अवसर समाप्त कर दिया है। शनिवार को इस मामले में अभियोजन पक्ष की बहस पूरी हो गई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता को कोर्ट ने बयान दर्ज कराने के लिए चार दिन का समय दिया है। अब इस मामले में 21 अक्टूबर को फैसला आ सकता है।

ये भी पढ़ें:- संभल: तंबाकू फैक्ट्री पर केंद्रीय जीएसटी टीम का छापा

संबंधित समाचार