अमरोहा : इलाज के दौरान बच्चे की मौत से गुस्साए परिजनों ने हाईवे किया जाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। पशु चिकित्सक की मोटरसाइकिल से टकराकर घायल हुए सात वर्ष के बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा गया। परिजन आरोापी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार …

अमरोहा/मंडी धनौरा, अमृत विचार। पशु चिकित्सक की मोटरसाइकिल से टकराकर घायल हुए सात वर्ष के बच्चे की इलाज के दौरान हुई मौत हो गई। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने शव स्टेट हाईवे पर रखकर जाम लगा गया। परिजन आरोापी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया।

हादसा 11 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के ग्राम कलाली रोड पर हुआ था। बताते हैं कि घटना के दिन गांव निवासी पिंटू का सात साल का बेटा दियांशु उर्फ ज्ञानी खेत किनारे खड़ी कटरा गाड़ी पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था। तभी बाइक सवार पशु चिकित्सक अरविंद सैनी ने दियांशु को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पुहंचे परिजन आनन-फानन में उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मुरादाबाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया था।

इस मामले में परिजनों ने थाने में तहरीर भी दे दी थी। हालांकि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। शनिवार को मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान दियांशू की मौत हो गई। जिससे गुस्साए परिजनों ने बच्चे के शव को नगर के शेरपुर चुंगी पर रखकर गजरौला चांदपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगते ही सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

सूचना मिलते ही तीन थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एसडीएम राजीव राज तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। परिजनों द्वारा मांग रखते हुए कहा कि आरोपी मोटरसाइकिल सवार पशु चिकित्सक की तुरंत गिरफ्तारी कर उचित कार्यवाही की जाए। उप जिलाधिकारी राजीव राज ने आरोपी मोटरसाइकिल सवार पशु चिकित्सक के विरुद्ध उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद जाम खुल सका।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : आजम खां के भड़काऊ भाषण मामले में 21 को आ सकता फैसला

संबंधित समाचार