बरेली: डा. चंचल ने लिखी ‘हर्बल मेडिसिन इन डेंटिस्ट्री’ किताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज के डॉक्टर चंचल गंगवार ने ‘हर्बल मेडिसिन इन डेंटिस्ट्री’ नामक पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक बताती है कि आयुर्वेद और आयुर्वेदिक उपचार के द्वारा दांतों की सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने डॉक्टर शिवलिंगेश के सहयोग से यह पुस्तक लिखी है। डॉ. चंचल गंगवार …

बरेली, अमृत विचार। बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेज के डॉक्टर चंचल गंगवार ने ‘हर्बल मेडिसिन इन डेंटिस्ट्री’ नामक पुस्तक लिखी है। यह पुस्तक बताती है कि आयुर्वेद और आयुर्वेदिक उपचार के द्वारा दांतों की सुरक्षा की जा सकती है। उन्होंने डॉक्टर शिवलिंगेश के सहयोग से यह पुस्तक लिखी है।

डॉ. चंचल गंगवार ने कहा कि यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. केशव अग्रवाल तथा प्रति कुलाधिपति डॉ. अशोक अग्रवाल की आयुर्वेद के प्रति सजगता और आयुर्वेद को बढ़ावा देने की प्राथमिकता ने उनको यह पुस्तक लिखने को प्रेरित किया। वजह यह है कि आयुर्वेद में जो भी चीजें हैं, वे प्राकृतिक हैं। उनका शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है। इसी विचार से प्रभावित होकर डॉ. चंचल गंगवार ने यह किताब लिखी है।

उन्होंने प्राचार्य डॉ. सुनील आर पानट व अन्य चिकित्सकों को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया है। किताब का विमोचन बरेली इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के प्रति कुलाधिपति डा. अशोक अग्रवाल, प्राचार्य डा. सुनील आर पानट व शिवलिंगेश ने किया।

संबंधित समाचार