अत्याचार : विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, गोसाईगंज/ अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। कोतवाली क्षेत्र के अमसिन गांव की रहने वाली महजबीन बानो ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 19 जून 2019 को संतकबीर …

अमृत विचार, गोसाईगंज/ अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने ससुरालीजनों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। विवाहिता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

कोतवाली क्षेत्र के अमसिन गांव की रहने वाली महजबीन बानो ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसकी शादी 19 जून 2019 को संतकबीर नगर जनपद के सोनहा गांव निवासी इमरान पुत्र मुस्लिम के साथ हुई थी।

उसका आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, ननद, व ससुर ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। विरोध करने पर सभी कपड़े, जेवर छीन लिया और घर से भगा दिया था।

तब से वह अपने मायके में रह रही है। एसएचओ केके मिश्र ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर चार के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया गया है, विवेचना कराई जा रही है।

यह भी पढ़ें:- कोर्ट का फैसला : दहेज हत्या में पति को तीन साल की सजा

संबंधित समाचार