शाहजहांपुर: दूसरे दिन भी 9317 ने छोड़ी PET, परीक्षा में शामिल हुए 10947 परीक्षार्थी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद में रविवार को भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) सभी 20 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दो दिन चली परीक्षा के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली। दूसरे दिन भी दोनों पालियों में 10,064 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल शामिल होने थे, लेकिन पहले दिन की …

शाहजहांपुर, अमृत विचार। जनपद में रविवार को भी प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) सभी 20 केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। दो दिन चली परीक्षा के निर्विघ्न रूप से संपन्न होने पर अधिकारियों ने चैन की सांस ली। दूसरे दिन भी दोनों पालियों में 10,064 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल शामिल होने थे, लेकिन पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डॉक्टर की धमकी से परेशान महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस

डीआईओएस शौकीन सिंह ने बताया कि दूसरे दिन की पहली पाली में 10,032 के सापेक्ष परीक्षा में 4852 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 5380 परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह द्वितीय पाली में 10032 के सापेक्ष 5567 परीक्षा में शामिल हुए और 4465 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ना मुनासिव समझा। यानि दोनों पालियों में कुल 10,947 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 9317 अनुपस्थित रहे।

बतादें कि पीईटी परीक्षा के लिए नगरीय क्षेत्र में 20 केंद्र बनाए गए थे। दूसरे दिन भी डीएम उमेश प्रताप सिंह, एसपी एस आनंद, नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन राम सेवक द्विवेदी समेत अन्य प्रशासनिक, पुलिस और विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा केद्रों का भ्रमण करते हुए व्यवस्थाओं पर नजर बनाए रखी।

अधिकारियों ने केंद्र व्यवस्थापकों को नकलविहीन और निर्विघ्न रूप से परीक्षा संपन्न कराने के सभी का उत्साहवर्धन किया। पहले दिन की तरह ही दूसरे दिन भी महिला-पुरुष परीक्षार्थियों की हैंड मेटल डिटेक्टर से केंद्रों पर जांच की गई।

पीईटी परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। केंद्रों पर जांच टीमें गठित की गईं, जो परीक्षार्थियों की सघन जांच कर रही थीं। महिला परीक्षार्थियों के लिए हर केंद्र पर सर्च केबिन लगाए गए थे। केंद्र पर कालेज स्टाफ के सदस्य प्रवेश पत्र, परिचय पत्र की जांच कर रहे थे। जांच के दौरान सभी केंद्रों पर परीक्षार्थियों की लंबी कतारें लगी देखी गईं।

यह भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तालाब में डूबने से सात साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार