शाहजहांपुर: नए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही करें, एसपी ने दिए निर्देश
शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसपी एस आनंद ने क्राइम मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा कि नए बदमाशों को टाप-10 की सूची में शामिल कर उन पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए। इस दौरान सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया। ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डॉक्टर की धमकी से परेशान महिला ने …
शाहजहांपुर, अमृत विचार। एसपी एस आनंद ने क्राइम मीटिंग में निर्देश देते हुए कहा कि नए बदमाशों को टाप-10 की सूची में शामिल कर उन पर गैंगस्टर की कार्यवाही की जाए। इस दौरान सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को भी सुना गया।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: डॉक्टर की धमकी से परेशान महिला ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस लाइन में हुई क्राइम मीटिंग में एसपी एस आनंद ने प्रत्येक थानों की क्राइम की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि चोरी की घटनाओं पर रोकथाम की जाए और चोरी की घटनाओं का अनावरण किया जाए। लंबित विवेचनाओं का समय से निस्तारण किया जाए। एसपी कार्यालय से थाने पर जाने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लिया जाए और उनका निस्तारण किया जाए।
एसपी ने कहा कि साइबर क्राइम के संबंध में जनता को अधिक से अधिक जागरूक किया जाए। आनलाइन लेन-देन में सतर्कता रखने के लिए प्रचार प्रसार किया जाए। जिन बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही नहीं की गई, उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए। थाना प्रांगण में आगुन्तकों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाए। महिला संबंधी अपराधों संवेदनशीलता बरतते हुए त्वरित कार्यवाही की जाए।
इस दौरान सैनिक सम्मेलन में पुलिस कर्मचारियों की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण करने का आश्वासन दिया गया। उधर अरुण कुमार शर्मा डिप्टी डायरेक्टर फोंरेसिक साइंस बरेली जोन बरेली द्वारा क्राइम सीन के संबंध में जानकारियां दी। मीटिंग में एएसपी सिटी, एएसपी ग्रामीण, सीओ और थाना प्रभारी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: तालाब में डूबने से सात साल की बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम
