मुरादाबाद : जिले के प्रतिभागियों ने जीते चार पदक, मैदान पर अंधेरा छाने से पुलिस हार्स टेस्ट की स्पर्धा टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। पीटीसी के हार्स राइडिंग मैदान पर चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन घोड़ों और घुड़सवारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। जिसमें शो जंपिंग प्रिमनलरी, सईस प्रतियोगिता, शो जंपिंग नोवीस नॉर्मल, टीम टेंट पेगिंग प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें शो जंपिंग नोवीस स्पर्धा में मुरादाबाद के प्रतिभागियों ने सभी चार पदक जीते। विजेता प्रतिभागियों …

मुरादाबाद, अमृत विचार। पीटीसी के हार्स राइडिंग मैदान पर चार दिवसीय प्रतियोगिता के दूसरे दिन घोड़ों और घुड़सवारों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। जिसमें शो जंपिंग प्रिमनलरी, सईस प्रतियोगिता, शो जंपिंग नोवीस नॉर्मल, टीम टेंट पेगिंग प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें शो जंपिंग नोवीस स्पर्धा में मुरादाबाद के प्रतिभागियों ने सभी चार पदक जीते। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

सईस प्रतियोगिता में अलीगढ़, आगरा, कानपुर, प्रशिक्षण जोन और मुरादाबाद के सईस प्रतिभागियों ने भाग लिया। जिसमें अलीगढ़ के कृपाल सिंह ने अश्व मस्तमौला के साथ पहला, आगरा के पवन खान ने अश्व दक्ष के साथ दूसरा, कानपुर के सद्दीक ने अश्व मयंक के साथ तीसरा, प्रशिक्षण जोन मुरादाबाद के भारत अश्व ने ब्लैक ब्यूटी के साथ चौथा स्थान हासिल किया। शो जंपिंग नोविस प्रतियोगिता में प्रशिक्षण जोन, मुरादाबाद और लखनऊ के प्रतिभागियों ने भाग किया।

जिसमें प्रशिक्षण जोन के एसआई राज नरेश ने अश्व अनन्त के साथ पहला, वीर सिंह ने अश्व मोंटीना के साथ दूसरा, रजनीश कुमार यादव ने अश्व पोरस के साथ तीसरा और विजय सिंह ने अश्व दक्ष के साथ चौथा स्थान हासिल किया। लखनऊ जोन के प्रतिभागी इस स्पर्धा में कोई स्थान प्राप्त नहीं कर सके। शो जंपिंग प्रिमनलरी स्पर्धा में प्रशिक्षण जोन, मुरादाबाद के मृत्युंजय लोहिया ने अश्व पोरस के साथ पहला, तुषार कान्त ने अश्व शेरू के साथ दूसरा, मोहित राणा ने अश्व मोन्टीना के साथ तीसरा और हिमांशु कुमार ने अश्व राठौर के साथ चौथा स्थान हासिल पाया।

वहीं, पुलिस हार्स टेस्ट की स्पर्धा मैदान पर अंधेरा होने कारण टाल दी गई। विजेता प्रतिभागियों और अश्वों को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय के अपर पुलिस महानिदेशक रवि जोसफ लोक्कू ने पदक और घोड़ों को रोजट लगाकर सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में रिटायर्ड कर्नल सुशील बलवाडा, रिटायर्ड कर्नल बीएस लाकरा और कोर्स डिजाइनर एकलव्य शर्मा रहे। संचालन पूर्णिमा सिंह और नवोदित सिंह ने किया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार, हरेन्द्र सिंह यादव, भवानी शंकर लौशाली, सौलत रजा, तेज प्रताप सिंह, इंद्रजीत सिंह यादव आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- शाहजहांपुर: नए बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही करें, एसपी ने दिए निर्देश

संबंधित समाचार