उन्नाव: पुलिया से टकराई कार, महिला व बच्चे समेत छह घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शुक्लागंज, उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा के निकट तेज रफ्तार कार पुलिया में जा टकराई। जिसमें कार सवार एक महिला व एक बच्चे समेत छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी …

शुक्लागंज, उन्नाव। कानपुर-लखनऊ राजमार्ग पर कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा के निकट तेज रफ्तार कार पुलिया में जा टकराई। जिसमें कार सवार एक महिला व एक बच्चे समेत छह लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जानकारी के अनुसार मुनावर महुवा खेड़ा थाना हरचंदपुर जनपद रायबरेली निवासी 50 वर्षीय दिलीप अपने रिश्तेदार के घर फतेहपुर जा रहे थे। तभी सोमवार सुबह 7 बजे कोतवाली गंगाघाट क्षेत्र के त्रिभुवन खेड़ा ने निकट उनकी तेज रफ्तार कार नाले की पुलिया से जा टकराई।

जिसमें कार सवार 50 वर्षीय दिनेश उनका 28 वर्षीय पुत्र दिलीप, 26 वर्षीय पुत्र कुलदीप, उनके रिश्तेदार ग्राम सलेमपुर थाना थरियांव जनपद फतेहपुर निवासी 48 वर्षीय विजय बहादुर उनकी 48 वर्षीय पत्नी शिव देवी व 9 वर्षीय पुत्र आकाश गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची कोतवाली गंगाघाट पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़े:-सड़क हादसा : ओवरलोड ट्रक ने युवक को रौंदा, मौत

संबंधित समाचार