सिसोदिया का CBI से सामना, पूछताछ से पहले बापू को किया याद, गिरफ्तारी की आशंका में इंकलाबी हुई AAP

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय रवाना होने से पहले आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। यहां से वे आप नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय मुख्यालय पहुंचे। 8 दिसंबर को गुजरात के नतीजे आयेंगे। …

नई दिल्ली। मनीष सिसोदिया सीबीआई मुख्यालय रवाना होने से पहले आम आदमी पार्टी के दफ्तर पहुंचे। यहां से वे आप नेताओं के साथ राजघाट पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई मुख्यालय मुख्यालय पहुंचे।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 8 दिसंबर को गुजरात के नतीजे आयेंगे। ये लोग तब तक मनीष को जेल में रखेंगे। ताकि मनीष गुजरात चुनाव में प्रचार के लिए ना जा पायें।

https://twitter.com/msisodia/status/1581862746974740480

बता दें कि CBI आज डिप्टी सीएम और AAP नेता मनीष सिसोदिया से आबकारी नीति मामले में पूछताछ करेगी। डिप्टी CM मनीष सिसोदिया ने कहा,मेरे खिलाफ जो केस चलाया जा रहा वो फर्जी है इनका मकसद मुझे गिरफ्तार करके जेल में डालना है ताकि मैं गुजरात न जा सकूं। गुजरात में BJP बुरी तरह से हार रही है।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मथुरा रोड स्थित आवास के आसपास सोमवार को सुरक्षा बढ़ाने के साथ ही निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली सरकार की आबकारी नीति को बनाये जाने और उसके क्रियान्वयन में कथित भ्रष्टाचार के सिलसिले में पूछताछ के लिए सिसोदिया को सोमवार को तलब किया है, जिसके मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पूरे नई दिल्ली जिले में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा हमेशा लागू रहती है।

मथुरा रोड स्थित सिसोदिया के आवास के आसपास भी धारा 144 लागू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि धारा 144 में सीबीआई मुख्यालय के आसपास का क्षेत्र भी शामिल है क्योंकि यह नई दिल्ली जिले के अंतर्गत आता है। एक अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सिसोदिया के आवास के आसपास सुरक्षा कड़ी की गई है। सिसोदिया के पूछताछ के लिए रवाना होने से पहले उनके आवास के बाहर समर्थकों का जमावड़ा लगने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई।

उन्होंने बताया कि संघीय जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता को सोमवार पूर्वाह्न 11 बजे अपने मुख्यालय में पेश होने को कहा है। सिसोदिया ने रविवार को ट्वीट किया था, मेरे घर पर 14 घंटे सीबीआई की छापेमारी की गई, कुछ नहीं निकला। मेरे बैंक लॉकर की तलाशी ली गई, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब उन्होंने कल पूर्वाह्न 11 बजे मुझे सीबीआई मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा। सत्यमेव जयते। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मामले में इंडो स्पिरिट्स के मालिक समीर महेंद्रू, गुरुग्राम स्थित बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा और इंडिया अहेड न्यूज़ के प्रबंध निदेशक एम. गौतम सहित कई लोगों से पूछताछ की है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली शराब घोटाला! CBI का आया बुलावा, मनीष सिसोदिया से कल होगी पूछताछ, केजरीवाल बोले- ये आजादी की दूसरी लड़ाई

ये भी पढ़ें : Video: सिसोदिया को समन…AAP का शक्ति प्रदर्शन, संबित पात्रा बोले- ये जश्न-ए-भ्रष्टाचार है

संबंधित समाचार