प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में अध्यक्ष पद के लिए वोटिंग जारी, प्रमोद तिवारी समेत कई नेताओं ने डाला वोट
लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ आज कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए लखनऊ कार्यालय पर वोटिंग जारी है। इस दौरान कई बड़े दिग्गज नेता भी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचे हैं। इसमें प्रमोद कृष्णन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री जफर अली नकवी, आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अपना …
लखनऊ। देश के अलग-अलग राज्यों के साथ आज कांग्रेस अध्यक्ष पद चुनाव के लिए लखनऊ कार्यालय पर वोटिंग जारी है। इस दौरान कई बड़े दिग्गज नेता भी अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग करने पहुंचे हैं। इसमें प्रमोद कृष्णन नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री जफर अली नकवी, आराधना मिश्रा मोना, राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी अपना अपना वोट डाल चुके हैं। वहीं कार्यालय के बाहर भारी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी हुई है।

बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में आमने-सामने हैं। इस चुनाव के बाद पार्टी को 24 से अधिक वर्षों में एक गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। कांग्रेस के करीब 9 हजार से अधिक निर्वाचक (डेलीगेट) आज पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करेंगे।
