लखनऊ विश्वविद्यालय: वीसी केयर फंड फैलाएगा दीवाली से पहले उजाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र हित में शुरू किए गये वीसी केयर फण्ड के छात्रों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही चयनित छात्र-छात्राओं को चेक सौंपे जाऐंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि वीसी केयर फंड के लिए 500 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे। इनमे से …

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र हित में शुरू किए गये वीसी केयर फण्ड के छात्रों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही चयनित छात्र-छात्राओं को चेक सौंपे जाऐंगे। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर पूनम टंडन ने बताया कि वीसी केयर फंड के लिए 500 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे।

इनमे से अधिक जरूरतमंद छात्रों की पहचान एक कठिन कार्य था। अतः उन छात्र छात्राओं को वरीयता दी गई जिन्होंने हाल ही मे माता या पिता किसी कारणवश खोया या वे अत्यधिक बीमार हो जिससे इन छात्र छात्राओं के सामने फीस जमा करने का संकट उत्पन्न हो गया हो तथा उन्हें किसी अन्य स्रोत से कोई अन्य वित्तीय मदद इस सत्र मे प्राप्त न हो रही हो।

इस निमित्त प्राप्त आवेदनों मे से अत्यधिक जरूरतमंद छात्रों की पहचान कर बातचीत कर ली गई है। कुलपति द्वारा गठित समिति की अनुशंसा पर अंतिम रूप से चयनित छात्रों को दीवाली से पूर्व चेक सौंप दिये जाएंगे।

बताते चलें कि वी सी केयर फण्ड लखनऊ विश्वविद्यालय का समाज के सभी वर्गों से सहायता प्राप्त कर सम्मिलित प्रयास है जिससे छात्रों की शिक्षा मे आने वाली सभी रुकावटों को यथासंभव दूर करने का प्रयास किया जा रहा हैं और जिसमे विश्वविद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी व विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र विशेष रूप से शामिल हैं।

यह भी पढ़े:-लखनऊ विश्वविद्यालय में स्थापित ‘‘उपक्रम‘‘ केन्द्र का राज्यपाल ने किया उद्घाटन, जानिए कैसे मिलेगी ग्रेडिंग को मजबूती

संबंधित समाचार