IND vs AUS, T20 WC : गजब की बॉलिंग…आखिरी ओवर में पलटा मैच, मोहम्मद शमी ने ऐसे तोड़ी ऑस्ट्रेलिया की कमर
नई दिल्ली। कोरोना को मात देने के बाद भारतीय टीम में लौटते ही अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी बॉलिंग से कहर बरपा दिया। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शमी को पूरे …
नई दिल्ली। कोरोना को मात देने के बाद भारतीय टीम में लौटते ही अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने अपनी बॉलिंग से कहर बरपा दिया। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वॉर्म-अप मैच खेला, जिसमें छह रनों से रोमांचक जीत दर्ज की। इस मुकाबले में शमी को पूरे मैच में मौका नहीं दिया गया था। लेकिन, कप्तान रोहित शर्मा ने मैच का आखिरी ओवर मोहम्मद शमी से ही कराया और आते ही इस मोहम्मद शमी ने पूरी बाजी ही पलट दी और रोहित की यह चाल एकदम कामयाब साबित हुई।
https://twitter.com/mohd_meraj_ali7/status/1581913170176004097?s=20&t=-MyVux5l0LizHjDa30-Dlw
मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम 187 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी थी, लेकिन आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 11 रनों की जरूरत थी। तब क्रीज पर पैट कमिंस और जोश इंग्लिस मौजूद थे। यहां से लग रहा था कि ऑस्ट्रेलिया यह मैच आसानी से जीत लेगी। मोहम्मद शमी ने पहली दो गेंदों पर चार रन लुटा दिए थे। मगर इसके बाद तीसरी बॉल पर उन्होंने पैट कमिंस को आउट किया। इस बॉल पर बाउंड्री पर विराट कोहली ने एक हाथ से शानदार कैच लपका। कह सकते हैं कि यह कैच टर्निंग पॉइंट बन गया।
इसके बाद अगली बॉल पर एश्टन एगर पहली ही बॉल पर रनआउट हो गए। यहां से ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए दो बॉल पर सात रन चाहिए थे। मगर शमी ने ओवर की पांचवीं बॉल पर जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड कर कंगारू टीम की मेहनत पर पानी फेर दिया। आखिरी बॉल पर सात रन चाहिए थे, लेकिन शमी ने फिर तेज तर्रार बॉल डाली, जिसने केन रिचर्ड्सन के स्टम्प बिखेर दिए। इस तरह शमी ने आखिरी ओवर में बाजी पलटते हुए भारत को छह रनों से मैच जिताया।
शमी के आखिरी ओवर का रोमांच
- पहली बॉल: पैट कमिंस ने 2 रन लिए
- दूसरी बॉल: पैट कमिंस ने फिर 2 रन लिए
- तीसरी बॉल: पैट कमिंस कैच आउट
- चौथी बॉल: एश्टन एगर रनआउट हुए
- पांचवीं बॉल: शमी ने जोश इंग्लिस को क्लीन बोल्ड किया
- छठी बॉल: शमी ने केन रिचर्ड्सन को क्लीन बोल्ड किया
भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीम
भारत: रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, आर.अश्विन, हर्षल पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी।
ऑस्ट्रेलिया: एरोन फिंच, स्टीव स्मिथ, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, जोश इंग्लिश, एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, केन रिचर्डसन।
ये भी पढ़ें : IND vs AUS T20 WC : वॉर्म-अप मैच में चमके मोहम्मद शमी, आखिरी ओवर में तीन विकेट लेकर भारत को दिलाई जीत
