मुरादाबाद : अतिक्रमण पर गरजी नगर परिषद की जेसीबी, अवैध निर्माण ध्वस्त
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम सोमवार को जिगर कालोनी में मकानों के आगे किए अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के निर्देशन में कर निर्धारण अधिकारी, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल एसके शाही टीम के साथ जिगर कालोनी में पहुंचे। मुख्य …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर निगम की टीम सोमवार को जिगर कालोनी में मकानों के आगे किए अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची। जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त किया गया। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह के निर्देशन में कर निर्धारण अधिकारी, प्रवर्तन दल अधिकारी कर्नल एसके शाही टीम के साथ जिगर कालोनी में पहुंचे।
मुख्य सड़क और कालोनी के अंदर पहले से चिह्नित किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ढहाया गया। कुछ लोगों ने विरोध भी जताया, लेकिन टीम ने अनसुना करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया।
नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि अतिक्रमण पर कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- ईरान ने वेनेजुएला में कच्चे तेल को रिफाइन करना किया शुरू, पेट्रोलियम मंत्री जवाद ओवजी ने बताया
